Putin vs Trump: भारत के साथ ट्रेड डील लॉक होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा किए गए दावे को रूस ने सिरे से खारिज कर दिया है. भारत-रूस तेल व्यापार को लेकर रूस ने अमेरिका को दो टूक जवाब दिया है और कहा है कि भारत एक आजाद देश है और वह किसी भी देश से तेल खरीद सकता है. इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप के इस दावे को हम स्वीकार नहीं करते कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है या फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: ‘भारत नहीं खरीदेगा रूसी तेल…’, डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर रूस ने तोड़ी चुप्पी, क्रेमलिन का आया पहला बयान
रूस-भारत तेल व्यापार टूटने की बात नहीं मानते
पुतिन सरकार की ओर से क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि रूस को इसमें कोई नई बात नजर नहीं आती कि रूस के अलावा भारत अन्य देशों से भी तेल खरीदे. रूस अच्छी तरह से जानता है कि भारत को तेल का निर्यात अकेले रूस ही नहीं करता, बल्कि अन्य देशों से भी वह तेल खरीदता है. रूस के विदेश मंत्रालय ने यह भी कंफर्म किया है कि अभी तक यह मानने का कोई कारण नहीं है कि भारत ने रूस के साथ ऊर्जा सहयोग पर पुनर्विचार किया है.
भारत ने तेल व्यापार बंद करने की सूचना नहीं दी
रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जखारोवा ने कहा कि भारत-रूस तेल व्यापार दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और यह व्यापार अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने में सहयोग करता है. रूस से तेल व्यापार बंद करने के लिए भारत ने अभी तक कोई आधिकारिक सूचना भी नहीं दी है. भारत प्रतिदिन 15 से 20 लाख बैरल तेल रूस से खरीदता है और अमेरिका इतनी सप्लाई देने में सक्षम नहीं है. ट्रंप सिर्फ यह दिखाना चाहते हैं कि उन्होंने व्यापार वार्ता जीत ली है.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत? टूट जाएगी पुतिन से सालों पुरानी दोस्ती, क्या कहती है सरकार?
भारत को महंगे में पड़ेगा अमेरिका का हल्का तेल
रूस के ‘नेशनल एनर्जी सिक्योरिटी फंड’ प्रमुख एक्सपर्ट इगोर युशकोव कहते हैं कि भारतीय कंपनियां रूस के तेल का आयात पूरी तरह बंद नहीं कर सकतीं, क्योंकि अमेरिका का तेल हल्का होता है, वहीं रूस का तेल भारी और सल्फर युक्त यूराल्स से भरपूर होता है. अमेरिका के तेल को इस्तेमाल करने के लिए भारत को उसे किसी चीज के साथ मिक्स करना होगा, जिससे खर्चा बढ़ेगा. भारत के लिए रूस के तेल को पूरी तरह अमेरिका के तेल से बदलना संभव नहीं होगा.
संबंधित खबरें
चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
33 mins agoLIVE: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
1 hr agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
10 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
12 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
16 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
17 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
20 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
20 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines