Russian Plane Missing News: रूस में एक यात्री विमान लापता हो गया था, जिसके अब क्रैश होने की खबर आई है, क्योंकि विमान का जलता हुआ मलबा मिला है। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, साइबेरिया की अंगारा एयरलाइंस के विमान का मलबा चीन की सीमा से सटे अमूर क्षेत्र के शहर टिंडा से 15 किलोमीटर दूर पहाड़ी के नीचे के हिस्से में के पास मिला है। हालांकि अभी हादसे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मलबा मिलने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
विमान के यात्रियों में 5 बच्चे भी शामिल
अमूर क्षेत्र के गवर्नर वासिली ओरलोव ने विमान लापता होने की पुष्टि की और बताया कि विमान में 5 बच्चों और 6 क्रू मेंबर्स समेत 43 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से विमान का संपर्क टूट गया था। विमान अपने लैंडिंग स्पॉट के पास था, लेकिन अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रडार स्क्रीन से गायब हो गया था। वहीं विमान के रडार से गायब होने के बाद ही हादसा होने की आशंका जता दी गई थी। अमूर क्षेत्र की लोकल पुलिस और खोजी दलों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया तो पहाड़ी पर जंगल से धुंआ उठते देखा गया। मौके पर विमान का जलता हुआ मलबा बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें: एक और प्लेन क्रैश, इटली में सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच गिरा जहाज, बना आग का गोला
लापता हुए विमान के बारे में जानें
बता दें कि AN-24 की फुल फॉर्म Antonov-24 है। यह सोवियत रूस में बना मध्यम दूरी तक उड़ान भरने वाला डबल इंजन टर्बोप्रॉप पैसेंजर प्लेन है। कम दूरी तक उड़ान भरने के लिए इस विमान को बनाया गया था। रीजनल फ्लाइट्स के लिए ही इस विमान का इस्तेमाल किया जाता है। 1959 में पहली बार इस विमान ने उड़ान भरी थी। रूस, पूर्वी यूरोप और एशिया के दुर्गम इलाकों में उड़ान भरने के लिए इस विमान को खासतौर पर डिजाइन किया गया था।
Antonov-24 विमान 1500 से 2,000 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भरने में सक्षम है। इस विमान की खास बात यह है कि यह विमान कम दूरी के रनवे पर आसानी से टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है। इसके डिजाइन की वजह से ही इस विमान को अकसर कार्गो विमान के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। सैन्य परिवहन में भी यह विमान काफी इस्तेमाल होता है।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
8 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
10 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
13 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
15 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
19 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
22 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines