एक और प्लेन क्रैश, इटली में सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच गिरा जहाज, बना आग का गोला

इटली में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान हाईवे पर आ गिरा, बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जब यह विमान हाईवे पर गिरा, उस वक्त वहां से कोई गाड़ियां गुजर रही थीं और भीषण आग की चपेट में आ गईं। दो लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Italy Plane Crash

इटली में क्रैश हुआ जहाज (फोटो सोर्स- वायरल वीडियो)

इटली में एक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने ये वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाईवे पर तमाम गाड़ियां दौड़ रही हैं। कई बड़े वाहन भी वहां से गुजर रहे हैं। इसी बीच एक छोटा जहाज आकर सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन

सड़क पर गिरते ही विमान आग का गोला बना गया और भयंकर आग लग गई। इस दौरान भयंकर आग में एक तेज रफ्तार कार भी घुस गई। हालांकि गनीमत रही कि कार इस आग से बाहर निकल गई। बताया जा रहा है कि विमान में दो लोग सवार थे और दोनों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो


इस विमान दुर्घटना की चपेट में सड़क पर गुजर रहे वाहन भी आ गए, रिपोर्ट्स के मुताबिक दो अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जो अभी खतरे से बाहर हैं। हालांकि विमान भी कितने लोग सवार थे, अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच शुरू हो गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घटना के बाद राहत बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पूरा मलबा जलकर राख हो चुका था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके को खाली कराया गया और चपेट में आईं गाड़ियों का आंकलन किया गया।

विज्ञापन

बांग्लादेश में भी हुआ वायु सेना का विमान

इससे पहले बांग्लादेश में एक F-7 BGI सेना का विमान स्कूल परिसर में क्रैश हो गया था। बताया गया कि इस घटना में 17 बच्चों समेत पायलट और एक शिक्षक सहित कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई थी। अब स्कूल से जुड़े छात्र मुआवजे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन हादसा

हाल ही की घटनाओं में अहमदाबाद में क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान सबसे भयावह था। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान एक मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग पर क्रैश हो गया था। इस घटना में 260 लोग मारे गए थे। इस घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ