Russian MP unique proposal said Happiness Ministry should be created: रूस की सांसद वेंलेंटीना मतवियेंको ने अपने देश में ‘खुशी मंत्रालय’ बनाने का सुझाव दिया है। यूक्रेन पर रूस का हमला अपने 20वें महीने में पहुंच गया है। इस बीच मास्को में एक एजुकेशन एक्सपो में भाषण के दौरान रूसी सांसद ने हैप्पीनेस मिनिस्ट्री की मांग की। बता दें कि
वेलेंटीना मतवियेंको ने अपने भाषण के दौरान कहा कि उन्हें य विचार 2019 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा के दौरान आया था। द इनसाइडर के मुताबिक, वेंलेंटीना मतवियेंको ने इसे तत्काल बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं, मैं इसे बनाने का सपना देखता हूं और मैंने ये प्रस्ताव भी रखा है कि हम रूस में एक खुशहाली मंत्रालय बनाएं।
वेंलेंटीना मतवियेंको ने कहा कि ये मंत्रालय सभी निर्णयों और कानूनों की समीक्षा करेगा और देखेगा कि कोई नया फरमान या कानून लोगों को कितनी अधिक खुशी दे सकेगा। उन्होंने कहा कि अब तक मेरे पास इस यूनिक मंत्रालय का समर्थन करने वाला एक छोटा समूह है। अगर आप लोगों में से कोई इस मंत्रालय के प्रस्ताव में शामिल होना चाहता है, तो आपका स्वागत है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वो समय आएगा, जब हम रूस में खुशी का मंत्रालय बनाएंगे।
यूएई, भूटान और वेनेजुएला में है ये मंत्रालय
रिपोर्ट के मुताबिक, हैप्पीनेस मंत्रालय, यूएई और वेनेजुएल में काम कर रहा है। 2016 में यूएई इस मंत्रालय को बनाया गया था। इसका उद्देश्य देश में एक अच्छी तरह से विकसित जीवन शैली को बढ़ावा देने वाली नीतियों और कार्यक्रमों को विकसित करना और लागू करना शामिल था। यूएई से पहले खुशी मंत्रालय वेनेजुएला में 2013 में बनाया गया था।
बता दें कि भारत में मध्य प्रदेश में भी 2016 में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने खुशी विभाग की स्थापना की थी। ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य था। उस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ये भूटान की तर्ज पर आम लोगों के जीवन में खुशी सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
7 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
11 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
12 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
13 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
14 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
17 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
19 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
21 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
21 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines