Russia-Ukraine War: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव में मिसाइलें दागी हैं। यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि सोमवार सुबह रूस ने 75 मिसाइलें दागी हैं। हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि सोमवार को रूस की ओर से किए गए हमले में कई लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। हमलों के दौरान कीव में मौजूद अमेरिकी राजदूत ब्रिजेट ए ब्रिंक ने हमलों को यूक्रेनी नागरिकों पर हमलों की बाढ़ करार दिया है।
अभी पढ़ें – रूस के मिसाइल अटैक से दहला कीव, यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, VIDEO में देखिए तबाही का मंजर
यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार तड़के कई जोरदार धमाके हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के पश्चिम में ल्वीव, टेरनोपिल, ज़ाइटॉमिर में और मध्य यूक्रेन के डीनिप्रो में कई धमाके हुए हैं। कीव में आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने स्वितलाना वोडोलगा ने कहा कि हमले में कई लोग मारे गए हैं। धमाकों की सूचना के बाद बचावकर्मी अब विभिन्न स्थानों पर राहत कार्य में जुटे हैं।
https://twitter.com/USAmbKyiv/status/1579361080140509184
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि पूरे यूक्रेन में मिसाइल हमलों में कई लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि रूस हमें नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। कीव इंडिपेंडेंट ने एक रिपोर्ट में कहा कि सोमवार सुबह शहर के चारों ओर विस्फोटों की आवाज सुनी गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि यूक्रेन शहर कई विस्फोटों से हिल गया है।
https://twitter.com/RALee85/status/1579375790353186816
कीव पर जून में हुआ था आखिरी हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले जून में कीव पर रूस ने हमला किया था। उस हमले के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री समेत कई अन्य देशों के नेताओं ने कीव का दौरा किया था। बता दें कि दो दिन पहले एक ब्लास्ट से क्रीमिया ब्रिज के डैमेज होने के बाद रूस और ज्यादा बौखला गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिज पर हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है।
अभी पढ़ें – Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के ताबड़तोड़ मिसाइल हमले के बाद चीन बोला, कहा- हमें उम्मीद है कि…
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर किए गए हमले को आतंकी कृत्य करार दिया था। बता दें कि क्रीमिया रूस के लिए काफी महत्व रखता है। दक्षिण में उसके सैन्य अभियानों के लिहाज से क्रीमिया महत्वपूर्ण है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
9 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
13 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
15 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
16 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
18 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines