रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने मंत्री को बर्खास्त कर दिया था। वह परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पुतिन द्वारा बर्खास्त किए जाने के बाद पूर्व मंत्री रोमन स्टारोवोइट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ADP ने रूसी समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया कि बर्खास्तगी की जानकारी मिलने के बाद स्टारोवोइट ने मॉस्को में एक जगह पर खुद को गोली मारी। उनका शव कार से बरामद किया गया है।
रूस के अधिकारियों ने बताया कि रूसी संघ के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट का शव उनकी निजी कार में गोली लगने के घाव के साथ पाया गया। जानकारी के अनुसार, स्टारोवोइट को मंत्री बनाए जाने के एक साल बाद ही राष्ट्रपति पुतिन ने बर्खास्त कर दिया।
पुतिन ने यह कदम क्यों उठाया था, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्टारोवोइट की जगह नए मंत्री की घोषणा भी कर दी गई है और उनकी नियुक्ति भी हो चुकी है। स्टारोवोइट की जगह कार्यवाहक परिवहन मंत्री के रूप में आंद्रेई निकितिन को नियुक्त किया गया है।
कौन थे रोमन स्टारोवॉयट ?
रोमन व्लादिमीरोविच स्टारोवॉयट जन्म 20 जनवरी 1972 को हुआ था, वह रूस के एक नेता थे। मई 2024 से जुलाई 2025 तक वह परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वह साल 2019 से 2024 तक कुर्स्क ओब्लास्ट के गवर्नर, परिवहन उप मंत्री और संघीय सड़क एजेंसी के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके थे। वह यूनाइटेड रशिया पार्टी के सदस्य थे।
यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर चीन का पलटवार, ब्रिक्स देशों पर टैरिफ बढ़ाने की दी थी चेतावनी
53 साल के रोमन स्टारोवॉयट परिवहन मंत्री बनने से पहले साढ़े छह साल तक यूक्रेन की सीमा से लगे कुर्स्क क्षेत्र में तैनात थे और वहां की देखरेख में शामिल थे। प्रमोशन के तीन महीने बाद ही यूक्रेन ने इस क्षेत्र पर आक्रमण किया और एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया। यह इलाका यूक्रेनी सेना के कब्जे में था, इसी साल अप्रैल में रूसी सैनिकों ने उन्हें बाहर कर दिया ।
संबंधित खबरें
स्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
3 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
4 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
5 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
5 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
6 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
6 hrs agoबांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले क्यों मचा बवाल? हिंदू मंदिर में तोड़ी गईं 7 मूर्तियां
7 hrs ago'नमाज पढ़ी और पीछे से मारा चाकू', फ्लाईदुबई के 'हीरो' स्मित मच्छार का खुलासा, इजरायली PM नेतन्याहू ने की वीडियो कॉल
8 hrs agoअमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
23 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines