Russian Military Plane Crashes : रूस से प्लेन हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन के कैदियों को ले जा रहा रूसी मिलिट्री विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों समेत कुल 74 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है।
रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेलगोरोड क्षेत्र में स्थिति हवाई क्षेत्र में बुधवार को रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान लौट रहा था। रास्ते में किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से प्लेन क्रैश हो गया। इस विमान में यूक्रेनी सेना के 65 सैनिक सवार थे, जोकि रूस द्वारा बंदी बनाए गए थे। साथ ही 6 क्रू मेंबर्स और 3 एस्कॉर्ट्स भी थे।
यह भी पढ़ें : Russian military: रूसी सेना के ट्रेनिंग कैंप पर ‘आतंकी हमला
युद्ध क्षेत्र में किसी मिशन को पूरा करके लौट रहा था विमान
युद्ध क्षेत्र में किसी लड़ाकू मिशन को पूरा करने के बाद रूसी विमान वापस अपने क्षेत्र में लौट रहा था। बेलगोरोड क्षेत्र में आज सुबह अचानक से प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है। साथ ही विमान में सवार सारे लोग भी मारे गए हैं। हालांकि, अभीतक किसी अधिकारी ने यह नहीं बताया कि विमान दुर्घटना में कितने लोगों की जान गई है।
हादसे के बाद प्लेन में लगी आग
हादसे के बाद रूसी मिलिट्री प्लेन में आग लग गई थी। यह भी बताया जा रहा है कि यूक्रेन के कैदियों की अदला-बदली के लिए यह विमान जा रहा था। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। बीच-बीच में दोनों देश एक दूसरे के कैदियों की अदला-बदली भी करते रहते हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
6 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
7 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
10 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
12 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
13 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
14 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
15 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines