Russian MP Andrey Gurulyov Shocking Claim America behind On Gaza Hospital Blast: रूस के एक सांसद ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सांसद का दावा है कि गाजा सिटी अस्पताल में हुए जोरदार धमाके के पीछे संयुक्त राज्य अमेरिका का हाथ हो सकता है। एंड्री गुरुल्योव ने क्रेमलिन की ओर से संचालित टेलीविजन चैनल रूस-1 पर बातचीत के दौरान बिना सबूत ये आरोप लगाए। बता दें कि अल-अहली अरब बैपटिस्ट अस्पताल में हुए विस्फोट के लिए इज़राइल और हमास ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
एंड्री गुरुल्योव ने कहा कि ये बिल्कुल स्पष्ट है कि एक बम अस्पताल पर गिरा। उन्होंने कहा कि मामले में कुछ ऐसा है, जो सभी को दिख नहीं रहा है। उन्होंने 7 अक्टूबर के हमास महले के बाद पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों का जिक्र किया और कहा कि एक अमेरिकी विमान वाहक ने इजराइल के समुद्र तट पर संपर्क किया था।
एंड्री गुरुल्योव ने कहा कि गोली चलाने का आदेश इजरायली क्षेत्र पर एक स्थिर कमांड सेंटर से या विमान वाहक पर जहाज-आधारित नियंत्रण केंद्र से आ सकता था, तो शायद यह इज़राइल नहीं बल्कि खुद अमेरिकियों ने हमला किया था। बता दें कि एंड्री गुरुल्योव पहले भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।
सितंबर में कहा था- पुतिन को यूके पर हमला करना चाहिए
इससे पहले सितंबर में, रूसी सांसद ने एक टेलीविज़न शो पर चर्चा के दौरान कहा कि व्लादिमीर पुतिन को यूनाइटेड किंगडम पर हमला करना चाहिए। इस दौरान रूसी सांसद ने पुतिन के उन दावों का जिक्र किया था, जिसमें कहा गया था कि रूस में किसी साजिश के पीछे ब्रिटिश खुफिया विभाग के हाथ होने की बात कही थी। बता दें कि व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में, व्लादिमीर पुतिन ने तब कहा था कि यूके ने यूक्रेनी तोड़फोड़ करने वालों को निर्देश दिया था कि रूसी सुविधा को नुकसान पहुंचाया जाए।
बता दें कि गाजा के अस्पताल में हुए जोरदार धमाके में कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल भी हुए थे। हमास ने इस धमाके के पीछे इजराइल का हाथ बताया था, जबकि इजराइल ने आरोप लगाया था कि हमास ने हमारे ऊपर निशाना दागा था, लेकिन चूक की वजह से मिसाइल अस्पताल पर जा गिरा।
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
16 mins agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
6 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
9 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
13 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
13 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
15 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
22 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
23 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines