---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पाकिस्तानियों को चाहिए वीजा और गोरी मेम, रशियन महिला ने Video में खोली पोल

Russian Woman Video : दुनिया भर में पाकिस्तान की स्थिति बहुत खराब है। कोई भी देश पाक को इज्जत या सम्मान नहीं देता है। अब वहां के लोगों की मानसिकता उजागर हुई। उन लोगों से परेशान होकर एक रूसी महिला ने वीडियो जारी कर आपबीती बताई।

---विज्ञापन---

Russian Woman Exposed Pakistani Men : भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान की कोई इज्जत नहीं है। बार-बार पिटने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। पाकिस्तानी महिलाओं की स्थिति पहले से अपने ही देश में खराब है। वहां के पुरुष की हरकत से विदेशी महिलाएं भी परेशान हैं। एक रूसी महिला ने वीडियो में पाकिस्तानियों की पोल खोलते हुए कहा कि वहां के लोग गंदे-गंदे कमेंट करते हैं। पाकिस्तानियों को गोरी मेम और वीजा चाहिए।

पाकिस्तानियों के मैसेज से एक रूसी महिला काफी परेशान हो गई। रूसी महिला ने वीडियो बनाकर आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि सिर्फ पाकिस्तानी पासपोर्ट ही नहीं, बल्कि वहां के लोगों की भी दुनिया में कोई इज्जत और सम्मान नहीं है। मुझे जिस तरीके से पाकिस्तानियों ने परेशान किया, उससे वहां के लोगों की असलियत सामने आ गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : खूबसूरत हसीना बंदूक थामे लड़ रही जंग, कौन है इजराइल की ब्यूटी क्वीन जिस पर हुआ अमेरिका में हमला

---विज्ञापन---

रूसी गर्लफ्रेंड दिलाने की बात करते हैं पाकिस्तानी

रूसी महिला ने कहा कि पाकिस्तानी लोग मुझे मैसेज करके रूसी गर्लफ्रेंड दिलाने के लिए कहते हैं। इस पर उसने पाकिस्तानियों से कहा कि ये क्या है, आप लोग मुझे मैसेज भेजकर कह रहे हो कि मुझे रूसी लड़की दिला दो। आपको दूसरे देश की महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। रूसी महिला ने पाकिस्तानियों को सलाह दी कि महिलाएं कोई वस्तु या गुलाम नहीं हैं, जिस तरह से आप व्यवहार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : शारीरिक संबंध, अश्लील तस्वीरें और…एक जेल, जहां कैदियों से संबंध बनातीं खूबसूरत सिक्योरिटी गार्ड

गंदे कमेंट पढ़कर कोई भी शर्मा जाएगा

---विज्ञापन---

रशियन महिला ने वीडियो में आगे बताया कि वे लोग मुझे मैसेज करके पूछते हैं कि वीजा और रूसी गर्लफ्रेंड कैसे मिलेंगी। इसे लेकर उसने कहा कि आप लोगों को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। महिला ने आगे कहा कि पाकिस्तानी इतने गंदे कमेंट करते हैं, जिसे पढ़कर कोई भी शर्मा जाएगा। कमेंट उनकी घटिया मानसिकता और सोच को उजागर करता है।

First published on: Apr 24, 2024 04:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola