Convicted Former Russian Mayor Sentence Cut Short : रिश्वत लेने के मामले में दोषी करार दिए गए रूस के एक पूर्व मेयर को सुनाई गई कारावास की सजा कम कर दी गई है। इसके बदले में उसने यूक्रेन में चल रही जंग में लड़ने के लिए हामी भरी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे लेकर रूसी सेना और पूर्व मेयर के बीच यूक्रेन में लड़ने का समझौता हुआ है।
इस शख्स का नाम ओलेग गुमेन्युक है जो साल 2018 से 2021 तक व्लादिवोस्तोक सिटी के मेयर थे। पिछले साल उन्हें 38 लाख रूबल (लगभग 35.80 लाख रुपये) की रिश्वत लेने के मामले में दोषी करार दिया गया था और 12 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। जब उन्होंने करीब 2 साल से यूक्रेन में चल रही लड़ाई में हिस्सा लेने पर सहमति जताई तो उन्हें रिहा कर दिया गया।
इस समय कहां है पूर्व मेयर ओलेग गुमेमन्युक
रिपोर्ट्स के मुताबक पूर्व मेयर के वकील आंद्रे किताएव ने बताया ओलेग इस समय कहां हैं इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन उन्हें निर्देश दिया गया था कि 22 दिसंबर को अपनी मिलिट्री यूनिट को रिपोर्ट करें। ओलेग प्रिमोर्स्की क्षेत्र की फेडरल जेल में बंद थे। हालांकि, जेल अधिकारियों ने इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। यूक्रेन में स्थिति मजबूत करने के लिए रूस ऐसा कर रहा है।
हजारों कैदियों को लड़ाई में भेज चुका है रूस
रूस इससे पहले देश की जेलों से हजारों कैदियों को सीधे युद्ध के मैदान में भी तैनात कर चुका है। यहां पर जो कैदी छह महीने के लिए जंग में शामिल होने की बात मान लेते हैं उन्हें वापसी पर सजा से माफी दे दी जाती है। उल्लेखनीय है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भी सोवियत यूनियन ने इसी तरह का फॉर्मूला इस्तेमाल किया था और कैदियों की बटालियन को लड़ाई में तैनात किया था।
ये भी पढ़ें: आक्रामक हुआ उत्तर कोरिया, फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल
ये भी पढ़ें: कौन हैं विलियम लाई जिन्हें ताइवान ने चुना है नया राष्ट्रपति?
ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क से लेकर बाल्टीमोर तक, डूब रहे US के तटीय शहर
संबंधित खबरें
LIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
4 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
4 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
4 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
5 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
13 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
16 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
16 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
17 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines