रूस और उसके पड़ोसी देशों के विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पोलैंड के बाद अब रूसी ड्रोन रोमानिया में भी घुस गए. ये ड्रोन 50 किमी अंदर तक गए. हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। इस हमले के बाद यूरोपीय नेताओं ने एक बार फिर पुतिन को घेरना शुरू कर दिया है. रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में रक्षा मंत्रालय अलर्ट हो गया है. सेना ने कार्रवाई करते हुए फाइटर जेट तैनात कर दिए हैं.
पोलैंड हमले पर रूस ने दी सफाई
गत बुधवार को पोलैंड पर रूसी ड्रोन आने से यूरोपीय नेताओं ने रूस को घेरा था. इसपर कार्रवाई करते हुए पोलैंड ने नाटो सहयोगियों के साथ मिलकर रूस ड्रोन को एयर स्पेस में ही मार गिराया था. मामले में रूस ने सफाई देते हुए कहा कि उसने पोलैंड को निशाना नहीं बनाया था. मास्को के सहयोगी बेलारूस ने सफाई देते हुए कहा कि ड्रोन जाम होने की वजह से भटक गए थे. इसके अलावा हमले पर यूरोपीय नेताओं ने चिंता जताई है कि ये घुसपैठ रूस द्वारा जानबूझकर उकसावे की कार्रवाई थी.
यह भी पढ़ें: क्या है SCO बैंक, क्या अमेरिकी दबदबे को देगा टक्कर? जानें कैसे करेगा काम
10 किमी अंदर जाने का दावा
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस के ड्रोन रोमानियाई एयर स्पेस में करीब 10 किमी अंदर तक आए. इतना ही वे ड्रोन 50 मिनट तक नाटो के हवाई क्षेत्र में एक्टिव रहे. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस के ड्रोन रोमानियाई एयर स्पेस में करीब 10 किमी अंदर तक आए. इतना ही वे ड्रोन 50 मिनट तक नाटो के हवाई क्षेत्र में एक्टिव रहे. जेलेंस्की ने कहा कि वास्तव में, रूसी ड्रोन पूरे दिन यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में, उत्तरी क्षेत्रों सहित, बेलारूस की सीमा से लगे क्षेत्रों में, सक्रिय रहे. बेलारूसी हवाई क्षेत्र का उपयोग वोलिन की ओर यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश के लिए भी किया गया.
यह भी पढ़ें: ‘यह एक गलती हो सकती है’, पोलैंड में रूसी ड्रोन हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेताया
सफाई देने पर जेलेंस्की ने रूस को घेरा
पोलैंड पर ड्रोन हमले पर रूस की सफाई पर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना को ठीक-ठीक पता है कि उनके ड्रोन कहां जा रहे हैं और वे कितनी देर तक हवा में उड़ सकते हैं. उनके रास्ते हमेशा सोच-समझकर तय किए जाते हैं. यह कोई संयोग, गलती या किसी निचले स्तर के कमांडर की पहल नहीं हो सकती. कहा कि यह रूस द्वारा युद्ध का स्पष्ट विस्तार है, और वे ठीक इसी तरह काम करते हैं. शुरुआत में छोटे कदम, और अंत में बड़े नुकसान.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
56 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines