Yulia Navalnaya vs Vladimir Putin : एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया ने रविवार को अपने पति की मौत का समाचार जारी होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा ‘आई लव यू’। उन्होंने अपने पति के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की। पति की अचानक मौत से दुखी यूलिया ने कहा है कि अगर एलेक्सी की मौत की पुष्टि हो जाती है तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके सहयोगियों को सजा मिलकर रहेगी।
दुनिया से की पुतिन का विरोध करने की अपील
यूलिया ने एलेक्सी की मौत की खबरों को लेकर संदेह भी जताया है क्योंकि यह खबर रूस के सरकारी सूत्रों से आई है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध किया कि पुतिन के खिलाफ मजबूती से खड़े हों। रिपोर्ट्स के अनुसार यूलिया ने कहा कि मैं पूरी दुनिया से अपील करती हूं कि इस बुराई को हराने के लिए एक साथ आएं। बता दें कि रूस के जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को नवलनी की मौत होने की जानकारी दी थी।
पुतिन के कट्टर आलोचक रहे नवलनी को यूलिया ने पिछले दो साल से नहीं देखा था। नवलनी आर्कटिक की एक जेल में बंद थे। उनकी मौत का समाचार मिलने के बाद म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में यूलिया ने कहा कि अगर यह सच है तो पुतिन, उनकी सरकार और उनके सहयोगियों ने जो हमारे देश, मेरे पति और मेरे परिवार के साथ जो किया है उन्हें उसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। वह दिन बहुत जल्द आने वाला है।
यूलिया को नेता के तौर पर कैसे देखते हैं एक्सपर्ट?
अब नवलनी की मौत के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यूलिया राजनीति में उतरेंगी और पुतिन को चुनौती देंगी। हालांकि, यूलिया कहती रही हैं कि वह पहले एक मां और पत्नी हैं, राजनीति में उनकी कोई रुचि नहीं है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि रूस की राजनीति में लगभग खत्म हो चुके विपक्ष को फिर से नया जीवन देने की अगर कोई क्षमता रखता है तो वह यूलिया हैं। उनका कहना है कि वह देश के बिखरे और नेतृत्वविहीन विपक्ष को एकजुट कर सकती हैं।
साल 2020 में यूलिया ने अपने पति को मौत से दो-दो हाथ करते हुए देखा था जब उन्हें साइबेरिया में जहर दे दिया गया था। एलेक्सी कोमा में थे और डॉक्टर उन्हें जाने नहीं दे रहे थे तब भी वह किसी तरह से एलेक्सी को रूस से बाहर निकालने में सफल रही थीं। इसके पांच महीने बाद वह अपने पति के साथ मॉस्को वापस लौटी थीं जबकि उन्हें पता था कि एलेक्सी को फिर जेल भेज दिया जाएगा। पासपोर्ट कंट्रोल के पास एलेक्सी नवलनी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
रूसी मीडिया का कहना है कि यूलिया चाहें या न चाहें लेकिन वह एक राजनीतिक शख्सियत बन चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: यूट्यूब की पूर्व CEO के बेटे की कैसे हुई मौत?
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान चुनाव में धांधली का बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें: सेना से खदेड़ा गया अफसर बनेगा राष्ट्रपति!
ये भी पढ़ें: पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवलनी कौन थे
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
2 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
9 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
9 hrs agoLIVE: आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है- सीएम योगी
12 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
12 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
12 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
13 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines