हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Russia Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन का बड़ा आदेश, दो दिन यूक्रेन में रखें सीजफायर

विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन

Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को रूस और यूक्रेन के बीच चल युद्द पर बड़ा आदेश दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पुतिन ने दो दिनों तक सीजफायर का आदेश दिया है। पुतिन के आदेश के मुताबिक कल 6 जनवरी 7 जनवरी को युद्धविराम रहेगा।

और पढ़िए –Afghanistan: काबुल में सिलसिलेवार कई बम धमाके

न्यूज एजेंसी एफपी के मुताबिक यह निर्णय ऑर्थोडेक्स क्रिसमस को देखते हुए लिया गया है। पुतिन ने यह फैसला आध्यात्मिक गुरु Patriarch Kirill के अनुरोध पर लिया है। बता दें कि ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस छह और सात जनवरी को है।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच करीब एक साल से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में दोनों पक्षों का भारी नुकसान हो चुका है। पूरी दुनिया पर इसका असर है। भारत कई बार दोनों देशों से इस युद्ध को समाप्त करने की अपील कर चुका है। अन्य कई देश भी दोनों से युद्ध खत्म करने का अनुरोध कर चुके हैं।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें