Russia Ukraine War Update: रूस ने यूक्रेन पर फिर हमला किया है। रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव में रात को मंत्रिपरिषद भवन, मंत्रियों के घरों और ऑफिसों पर 800 ड्रोन और 13 मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए। एयर स्ट्राइक में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। क्रेमेनचुक, क्रिवी रिह और ओडेसा शहरों में भी रूस की सेना ने ड्रोन से अटैक किया है। हमले से जान और माल दोनों का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ के बीच पुतिन का बड़ा फैसला, बोले- जेलेंस्की को बातचीत करनी है तो मॉस्को आ जाएं
युद्धविराम का प्रयास कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप
बता दें कि रूस और यूक्रेन में साल 2022 से जंग जारी है, लेकिन दोनों देश युद्ध से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप समेत कई देश दोनों देशों के बीच शांति कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच बीती रात रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं। सारी रात हमले जारी रहे और जवाबी कार्रवाई करते हुए यूक्रेन की सेना ने रूस की ऑयल पाइपलाइन को टारगेट करके हमला किया, जिससे पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।
यह भी पढ़ें: ‘रोकें अंधाधुंध बमबारी, पुतिन करें जेलेंस्की से शांति वार्ता’, यूरोपीय संघ की रूस से अपील
मंत्रियों के घरों और दफ्तर को नुकसान
बताया जा रहा है कि हमले से कैबिनेट बिल्डिंग की छत टूट गई है, जिससे बिल्डिंग की अंदर लगी आग का धुंआ उठता दिखा। बिल्डिंग के अंदर मंत्रियों के घर-दफ्तर बने हैं, जिन्हें नुकसान पहुंचा है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने हमले की पुष्टि की। 15 दिन में रूस ने कीव पर दूसरा सबसे बड़ा हमला किया है। वहीं हमले बढ़ने से दोनों देशों के बीच शांति की आस खत्म होती जा रही है। हालांकि पुतिन ने जेलेंस्की को मॉस्को बुलाया है, लेकिन बिना किसी एजेंडे के बात करने से इनकार कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ‘दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित फैसला था यूक्रेन को हमला न करने देना’, जो बाइडेन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
इन शहरों में रूसी सेना ने किया हमला
मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ ओलेक्सांद्र विल्कुल ने बताया कि रूस की सेना हमले से डार्नित्स्की में रिहायशी इमारत की 2 मंजिलें जलकर राख हो गईं। कीव के पश्चिमी स्वियातोशिन्स्की जिले में भी 9 मंजिला इमारत ध्वस्त हुई थी। इमारत पर रूस की सेना ने मिसाइल अटैक किया था। क्रेमेनचुक शहर में भी धमाके होने से बिजली ठप हो गईथी। क्रिवी रिह शहर में रूस की सेना ने ट्रांसपोर्ट और शहरी ढांचे को टारगेट करके ड्रोन और मिसाइलें दागी थीं। साउस यूक्रेन के ओडेसा में भी हमला किया था।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
26 mins agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
8 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
9 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
10 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
12 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
14 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
16 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
17 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines