Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार को अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए। बाइडेन का यह दौरा दुनिया को चौंकाने वाला है। क्योंकि अभी तक अमेरिका दूर से ही यूक्रेन का समर्थन करता रहा है। लेकिन दोनों देश एक साथ हैं।
बाइडेन ने कहा, ‘अमेरिका और दुनिया यूक्रेन के साथ खड़ी है। कीव ने मेरे दिल के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया है। एक साल बाद कीव खड़ा है, यूक्रेन खड़ा है, और लोकतंत्र खड़ा है।’
हमले के बाद बाइडेन का यह पहला दौरा
बता दें कि 24 फरवरी को रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। चार दिन बाद इस युद्ध को एक साल पूरे हो रहे हैं। युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का यह पहला यूक्रेन दौरा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। राष्ट्रपति बाइडेन के दौरे की किसी को खबर तक नहीं लगी। बाइडेन शनिवार रात पोलैंड गए थे। यहां से वे एक घंटे सफर करके ट्रेन के जरिए यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए।
अचानक हवाई साइरन बजे, कार से उतरे बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति के कीव दौरे से पहले पूरे इलाके को नो फ्लाई जोन बना दिया। कीव के तमाम रास्ते भी बंद कर दिए गए थे। 22 मिनट पहने राजधानी भर में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। वर्दीधारी यूक्रेनी सैन्य अधिकारी बाहर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान एक ब्लैक कार में बाइडेन नजर आए।
बाइडेन और जेलेंस्की ने एक साथ युद्ध में मारे गए सैनिकों की याद में वॉल ऑफ रिमेंबरेंस पर माल्यार्पण किया। बाइडेन ने सलामी दी। दोनों राष्ट्रपति कुछ क्षणों के लिए मौन में खड़े रहे।
बता दें कि शनिवार को बाइडेन ने व्हाई हाउस में ऐलान किया था कि यूक्रेन का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने जेलेंस्की से यूक्रेन में हथियारों की आपूर्ति बढ़ाने का वादा किया।
रूस-यूक्रेन का युद्ध लंबा चलेगा
अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के दौरे के मायने निकाले जा रहे हैं। दावा है कि अब रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शांत नहीं होने वाला है। बाइडेन ने एक तरह से रूस और चीन दोनों को कड़ा मैसेज दिया है। क्योंकि रूस को चीन समर्थन कर रहा है। जेलेंस्की ने समर्थन के एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में बिडेन की यात्रा की सराहना की।
जेलेंस्की ने कहा, जोसेफ बाइडेन, कीव में आपका स्वागत है। आपकी यात्रा सभी यूक्रेनियन के समर्थन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण संकेत है।
यह भी पढ़ें: Air India Deal: दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील, पीएम मोदी ने मैक्रों और बाइडेन को फोन पर जताया आभार
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
5 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
7 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
8 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
10 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
10 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
19 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
19 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
22 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines