रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए अमेरिका में बड़ी बैठक हुई है। राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि उन्होंने कई युद्ध रुकवाए हैं और इस युद्ध को भी रुकवाएंगे। सभी नेताओं का कहना था कि बैठक सकारात्मक रही है। अब पुतिन, ट्रंप और जेलेंस्की के बीच त्रिपक्षीय बैठक होने वाली है। व्हाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक के साथ-साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी वाली त्रिपक्षीय बैठक के लिए कई स्थानों पर विचार किया जा रहा है।
कहां हो सकती है बैठक?
अधिकारियों ने बताया कि इनमें बुडापेस्ट और स्विट्जरलैंड भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप ने स्वयं हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ हाल ही में फोन पर बातचीत में बुडापेस्ट की संभावना पर चर्चा की थी। अधिकारियों ने बताया कि अगले शिखर सम्मेलन के लिए भी अभी कुछ तय नहीं हुआ है। दोनों आयोजनों के लिए कई स्थलों का चयन किया गया है तथा उन पर चर्चा की जा रही है।
जेलेंस्की बोले- नहीं जाऊंगा मॉस्को
पुतिन ने ट्रंप को जेलेंस्की से मुलाकात के स्थान के तौर पर मॉस्को का प्रस्ताव दिया था। यह सोमवार की ही बात है जब सभी नेता व्हाइट हाउस में मिले थे, लेकिन जेलेंस्की ने इस प्रस्ताव को तुरंत ठुकराते हुए कहा कि वे आक्रांता देश की राजधानी में नहीं जा सकते।
जेलेंस्की के यूरोपीय सहयोगियों ने जिनेवा को इस मुलाकात का उपयुक्त स्थल बताया है, लेकिन जिनेवा को लेकर कोई पुष्टि अभी पुतिन की तरफ से नहीं आई है। साथ ही त्रिपक्षीय वार्ता के लिए बुडापेस्ट को संभावित स्थल के तौर पर चुना जा सकता है, लेकिन बैठक की जगह और मसौदे को लेकर पुतिन की हरी झंडी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें : भारत का पीछा क्यों नहीं छोड़ रहा अमेरिका? रूसी तेल आयात का अमेरिकी वित्त मंत्री ने फिर छेड़ा राग
यूक्रेन को कैसे मिलेगी सुरक्षा गारंटी?
वहीं ट्रंप ने यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने की बात तो कही है, लेकिन जमीन पर अमेरिकी सैनिकों को तैनात नहीं करने का वादा किया है, जिससे यह सवाल उठता है कि यूक्रेन को कितनी सुरक्षा गारंटी मिलेगी। यूक्रेन को लेकर अमेरिका की सुरक्षा योजनाओं की जानकारी सामने नहीं आई है; इस पर अभी गंभीरता से विचार चल रहा है। फॉक्स न्यूज़ को बताया गया कि ट्रंप की सरकार यूक्रेन को हवाई सहायता प्रदान करने और यूरोपीय सहयोगियों की सहायता करने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
5 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
6 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
6 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
7 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
11 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
12 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
13 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
13 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
14 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines