---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के Bakhmut शहर पर कब्जे का किया दावा, कीव बोला- ये सच नहीं

Russia Ukraine War: 15 महीने से रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच मॉस्को की ओर से दावा किया गया है कि उसके सैनिकों ने यूक्रेन के Bakhmut शहर पर कब्जा कर लिया है। रूसी समाचार एजेंसियों ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बखमुत पर कब्जा करने पर सैनिकों को बधाई दी […]

---विज्ञापन---

Russia Ukraine War: 15 महीने से रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच मॉस्को की ओर से दावा किया गया है कि उसके सैनिकों ने यूक्रेन के Bakhmut शहर पर कब्जा कर लिया है। रूसी समाचार एजेंसियों ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बखमुत पर कब्जा करने पर सैनिकों को बधाई दी और कहा कि जिन्होंने खुद को प्रतिष्ठित किया है उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा।

रूस की ओर से जानकारी दी गई कि उनके सैनिकों ने आखिरकार बखमुत शहर पर कब्जा कर लिया और यूक्रेनियन को शहर के बाहर कर दिया। बताया गया कि बखमुत को पूरी तरह से ले लिया गया है। उधर, यूक्रेनी उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियार ने रूसी दावे के बाद कहा कि ये बिलकुल झूठ है।

---विज्ञापन---

सैन्य प्रवक्ता बोले- स्थिति गंभीर, हम लड़ रहे हैं

मलियार ने स्वीकार किया कि बखमुत में स्थिति गंभीर थी, लेकिन यूक्रेनी सैनिक अभी भी बखमुत के पश्चिमी जिले में रक्षा कर रहे थे। यूक्रेनी सैन्य प्रवक्ता सेर्ही चेरेवती ने रॉयटर्स से कहा, “यह सच नहीं है। हमारी इकाइयां बखमुत में लड़ रही हैं।”

बता दें कि बखमुत को रूस में आर्ट्योमोव्स्क के रूप में जाना जाता है जो डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है और डोनबास में यूक्रेनी सेना के लिए एक महत्वपूर्ण आपूर्ति केंद्र के रूप में कार्य करता है। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने बताया कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी घोषित किया कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के दौरान Artyomovsk (यूक्रेन में बख्मुट नाम) शहर को पूरी तरह से मुक्त कर दिया गया था।

---विज्ञापन---

बता दें कि 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध ने कई लोगों की जान ले ली है और दोनों देशों के बीच अब भी युद्ध जारी है।

First published on: May 21, 2023 08:17 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola