PM मोदी ने रोका न होता तो 2022 में यूक्रेन पर परमाणु हमला कर देते पुतिन, पोलैंड के मंत्री का दावा

पोलैंड के उपविदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टोसजेव्स्की ने प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीतिक भूमिका की सराहना की है और एक बड़ा दावा किया है. पोलैंड के मंत्री ने कहा कि साल 2022 के अंत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोकने में प्रधानमंत्री मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

PM MODI.jpg

पोलैंड ने रूस-यूक्रेन युद्ध को और बढ़ने से रोकने की कोशिशों में भारत की भूमिका की तारीफ की है. पोलैंड के उप-विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टोसजेव्स्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जिनकी बात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गंभीरता से सुनते हैं और उनकी राय का भी सम्मान करते हैं.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2022 के अंत में युद्ध के दौरान टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल न करने के लिए रूस को रोकने में पीएम मोदी ने अहम भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए बार्टोसजेव्स्की ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के एक बहुत जाने-माने और सम्मानित नेता हैं. भारत के रूस (और उससे पहले सोवियत संघ) के साथ एक गुटनिरपेक्ष देश के तौर पर लंबे समय से संबंध रहे हैं. राष्ट्रपति पुतिन असल में प्रधानमंत्री मोदी की बातों पर ध्यान देते हैं.’

PM मोदी राष्ट्रपति पुतिन पर डाल सकते हैं प्रभाव

उन्होंने कहा कि ‘भारत के रूस और उससे पहले सोवियत संघ के साथ अच्छे रिश्ते रहे हैं. राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी की बातों पर ध्यान देते हैं और उनकी राय का भी सम्मान करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी उन कुछ नेताओं में शामिल हैं जो राष्ट्रपति पुतिन पर प्रभाव डाल सकते हैं.’

विज्ञापन

वेस्ट एशिया के युद्ध पर क्या बोले पोलैंड मंत्री?

वेस्ट एशिया युद्ध पर भारत के रुख के बारे में पोलैंड के विदेश मंत्रालय में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट, थियोफिल बार्टोशेव्स्की ने कहा, ‘भारत का रुख सही है क्योंकि आप एक बड़ा और अहम देश हैं. आपको तेल समेत कई सामानों की सप्लाई से फायदा होता है और आप खाड़ी देशों से आने वाले तेल और गैस पर काफी हद तक निर्भर हैं. पोलैंड अभी भी ईरान के संपर्क में है… हमने उन्हें बताया है कि हम कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देते हैं. इसलिए हम भी वही करते हैं जो प्रधानमंत्री मोदी करते हैं. हम समझदारी से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि इसका असर सीमित ही होता है.’

पुतिन ने की थी भारत की तारीफ

पिछले महीने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की तारीफ की थी और भारत को ‘महान देश’ बताया था. उन्होंने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की प्रशंसा की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ