Birth Rate in Russia : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण जनसंख्या और जन्मदर में भारी गिरावट आई है। इससे रूस के अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसे संतुलित करने के लिए अब तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। रूस के निजनी नोवगोरोड ओब्लास्ट में महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
निजनी नोवगोरोड ओब्लास्ट के गवर्नर ग्लेब निकितिन की घोषणा युद्ध अध्ययन संस्थान ( आईएसडब्ल्यू ) के रूसी आक्रामक अभियान की एक रिपोर्ट में प्रकाशित हुई है। बताया गया कि महिलाओं से चार बच्चे पैदा करने की बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि रूसियों को प्रत्येक बच्चे के जन्म पर दस लाख रूबल (लगभग 10,000 डॉलर, आठ लाख रुपये) मिलेंगे।
ऐसा क्यों करना पड़ा?
रूस की वर्तमान जन्म दर प्रति महिला 1.5 बच्चे है और जनसंख्या को संतुलित रखने के लिए प्रति महिला 2.1 बच्चों की जन्म दर की आवश्यकता है। यूक्रेन के साथ युद्ध में भारी नुकसान के चलते जनसंख्या में गिरावट आई है और सितंबर में रूस की जन्म दर 25 साल के नए निचले स्तर पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें : इंसानों की भाषा को कैसे समझते हैं कुत्ते? भविष्य के इन संकेतों को न करें इग्नोर
रिपोर्ट के मुताबिक, गवर्नर की तरफ से कहा गया है कि पहले और दूसरे बच्चे के लिए भुगतान संघीय निधि से आएगा, जबकि तीसरे और चौथे बच्चे के लिए भुगतान क्षेत्रीय निधि से आएगा। हालांकि इसको लेकर अभी तक नियम स्पष्ट नहीं किए गए हैं। इसके साथ ही रूस ने देश में घटती जन्म दर से निपटने के लिए ” सेक्स मंत्रालय ” खोलने पर विचार किया है और एक कार्यक्रम भी शुरू किया है, जिसके तहत 18 से 23 वर्ष की आयु की छात्राओं को बच्चा पैदा करने पर भुगतान किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : डॉक्टर की करतूत से उड़े महिला के होश, बाएं पैर में लगी चोट दाहिने का कर दिया ऑपरेशन
रिपोर्ट्स की मानें तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फेडरेशन काउंसिल की अध्यक्ष वेलेंटिना मतविएन्को को ‘सेक्स मिनिस्ट्री’ संभालने के लिए नामित किया है। वेलेंटिना मतविएन्को पहले से ही परिवार और जनसांख्यिकीय नीति विभाग का जिम्मा संभाल रही हैं।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
5 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
9 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
18 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines