हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के इस शहर पर बरपाया कहर, एक घंटे में 17 बार किया हमला

विज्ञापन
File Photo

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को करीब एक साल होने को है। इस बीच रूस के हर वार का यूक्रेन की ओर से करार जवाब दिया गया है, लेकिन रूस की ओर से की जा रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि वह यूक्रेन को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, रूस की ओर से शुक्रवार सुबह यूक्रेन के ज़ापोरिज़्ज़िया (Zaporizhzhia) शहर में एक घंटे में 17 बार मिसाइल से हमला किया गया है। कहा जा रहा है कि रूस ने यहां के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमला कर रहा है।

और पढ़िए – PM Modi: अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी खत्म करा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध

विज्ञापन

राजधानी कीव पर सबसे ज्यादा हमले

Zaporizhzhia सिटी काउंसिल के सचिव अनातोली कुर्तिएव ने कहा कि रूसी सेना एक घंटे में 17 बार शहर पर हमला किया है। बता दें कि पिछले साल फरवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू किए गए युद्ध (Russia-Ukraine War) में रूस की ओर से राजधानी कीव पर अब तक सबसे ज्यादा हमले किए गए हैं।

खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, रूसी सेना ने आज सुबह 4:00 बजे (स्थानीय समय) से पहले खार्किव में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया। अधिकारियों ने कहा कि हमले के संबंध में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।खार्किव या ज़ापोरिज़्ज़िया में हताहतों के संबंध में अभी तक कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Operation Dost: मुश्किल वक्त में भारत ने थामा हाथ, राहत सामग्री से भरी छठी ‘ऑपरेशन दोस्त’ फ्लाइट पहुंची तुर्की

बता दें कि Dnipro नदी के बाएं किनारे पर स्थित Zaporizhzhia परमाणु ऊर्जा प्लांट (ZNPP) यूनिट और उत्पादन की संख्या के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा प्लांट है। पिछले साल फरवरी में यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध (Russia-Ukraine War) की शुरुआत के बाद से रूस की ओर से यहां कई बार गोलीबारी की जा चुकी है।.

विज्ञापन

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola