Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जंग चली आ रही है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइल अटैक किए। इसके बाद कीव में हाई अलर्ट का ऐलान कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने इसकी जानकारी दी। वहीं, कीव के स्वियातोशिन्स्की जिले में दो जगहों पर आग भी लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके साथ ही, यूक्रेनी वायु सेना ने भी चेतावनी जारी की है।
दो जगहों पर लगी आग
कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘शहर के स्वियातोशिन्स्की जिले में दो जगहों पर आग लग गई है।’ उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, ‘राजधानी में धमाका’, हवाई सुरक्षा को एक्टिव कर दिया गया है। शहर और क्षेत्र संयुक्त दुश्मन हमले की चपेट में हैं।’ इसके साथ ही यूक्रेनी वायु सेना ने भी चेतावनी दी है कि बैलिस्टिक मिसाइलें कीव की ओर बढ़ रही हैं।
ये भी पढ़ें: जर्मनी के हैम्बर्ग सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर महिला ने चाकू से किया हमला, 14 लोग घायल, 6 की हालत चिंताजनक
तिमुर तकाचेंको ने बताया कि ड्रोन के टुकड़े तीन अन्य जिलों में जमीन पर गिरे हैं। एंटी एयरक्राफ्ट यूनिट्स काम में लगी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के ऊपर ड्रोन उड़ते दिख रहे हैं, इस दौरान कई धमाके भी हुए हैं।
रूस पर भी हुए हमले
युद्ध शांति वार्ता की लगातार कोशिशों के बीच रूसी रक्षा मंत्रालय का बयान सामने आया। इसमें कहा गया कि ‘कीव की तरफ से ड्रोन हमले किए गए, जो रूसी क्षेत्र ओब्लास्ट और क्रीमिया के ऊपर एक बड़े हिस्से पर हुए। हालांकि, रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोन्स को हवा में ही तबाह कर दिया।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
3 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
4 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
5 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
14 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
14 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
18 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
19 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
19 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines