Russia Ukraine War Latest Update: रूस-यूक्रेन जंग को दो साल पूरे होने को है। युद्ध के कारण यूक्रेन पूरी तरह तबाह हो चुका है। वही रूस की स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही है। इस बीच खबर है कि रूसी सैनिकों में माउस बुखार फैल रहा है। इस बीमारी के कारण रूसी सैनिकों की आंखों से खून निकल रहा है। उन्हें गंभीर रूप से सिरदर्द होता है और दिन में कई बार उल्टी भी होती है।
यह जानकारी यूक्रेन के खुफिया निदेशालय कुप्यांस्क ने दी है। बता दें कि माउस बुखार स्ट्रेप्टोकोकल संक्रमण है जो चूहों के सीधे संपर्क में आने से या उनके मल में सांस लेने से मनुष्यों में फैलता है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों में इसके लक्षण साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। कुप्यांस्क ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने जब इसकी शिकायत की तो उनके कमांडरों ने इस शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। रूसी कमांडर यह मान रहे हैं कि लंबे समय से युद्ध में होने के कारण सैनिक अब बहाना बनाकर घर लौटना चाहते हैं इसलिए वे इस प्रकार के बहाने बना रहे हैं।
लक्ष्य हासिल करने के बाद कायम होगी शांति
स्काई न्यूज की एक रिपोर्ट की माने तो माउस बुखार के कारण रूसी सैनिकों के लड़ने की क्षमता प्रभावित हो रही है। उधर रूसी राष्ट्रपति के ऑफिस क्रेमलिन की माने तो पिछले 22 महीने से युद्ध चल रहा है लेकिन युद्ध विराम के लिए कोई ठोस कारण अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं रूसी कमांडर दिमित्री पेसकोव ने कहा कि जब तक हम अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर लेंगे तब तक शांति कायम नहीं होगी। हमनें कई बार बातचीत की कोशिश की है लेकिन हर बार नतीजा सिफर रहा।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
8 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
15 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
15 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
18 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines