Russia-Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ ICC ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, यूक्रेन ने कहा- 'ये तो सिर्फ शुरुआत है'

Ukraine Crisis, ICC, Russia Ukraine War, Valadmir Putin

Russia-Ukraine War: अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के प्री ट्रायल चैंबर सेकेंड ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें यूक्रेन में किए गए युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। कोर्ट का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से रूसी संघ में लोगों के अवैध ट्रांसफर खासकर बच्चों के युद्ध अपराध के लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन

मास्को ने आरोपों का किया खंडन

बता दें कि यूक्रेनी संघर्ष की जांच में यह पहला वारंट है। फिलहाल मॉस्को ने इन आरोपों का खंडन किया। उलटे यूक्रेन पर एक साल के युद्ध के दौरान अपराध करने आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने पुतिन के अलावा मारिया अलेक्सेयेवना लवोवा-बेलोवा को भी वारंट जारी किया है। मारिया रूस में बच्चों के अधिकारों की आयुक्त हैं। उन पर भी पुतिन जैसा आरोप है।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War, Vladimir Putin, Russian President, Ukraine, Internation Criminal Court

कोर्ट ने पुतिन को यूक्रेन में किए गए युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

कोर्ट ने की अहम टिप्पणी

इंटरनेशनल कोर्ट ने कहा कि 24 फरवरी 2022 से रूस के आक्रमण की शुरुआत से यूक्रेनी कब्जे वाले क्षेत्र में कथित रूप से अपराध किए गए थे। इस बात पर विश्वास करने के लिए उचित आधार हैं। पुतिन ने सीधे तौर पर दूसरों के साथ संयुक्त रुप से और या दूसरों के माध्यम से ऐसे कृत्यों को करने के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी वहन की है।

विज्ञापन

‘जस्ट एन इनिशियल स्टेप’: यूक्रेन

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इंटरनेशनल कोर्ट के इस फैसले को न्याय बहाली की दिशा में पहला कदम बताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ