नया साल वैसे को सभी लोगों के लिए कुछ न कुछ नयापन लाता है लेकिन ये नया साल पूरी दुनिया के लिए शांति भी ला सकता है। सालों से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास युद्ध पर ब्रेक लग सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और इजराइल के राष्ट्रपति नेतन्याहू इस रविवार अमेरिका जा रहे हैं। इस दौरान पर राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
यू्क्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन और अमेरिका जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए हैं, और कहा कि नए साल से पहले महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से शांति योजना को आगे बढ़ाने के प्रयासों के तहत रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने की योजना बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट कर दो नहीं तो…’, क्यों अमेरिकी पत्रकार ने भारत के खिलाफ उगला जहर?
पत्रकारों से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि यह बैठक बातचीत को समझौते की ओर ले जाने में मददगार साबित हो सकती है, हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि तत्काल किसी अंतिम समझौते की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। कहा कि कहा है कि वे Trump से मुलाक़ात में उनकी शांति योजना को सफल बनाने पर बात करेंगे जिसके लिए सबसे ज़रूरी है यूक्रेन के लिए मजबूत सुरक्षा गारंटी।
रविवार को Zelensky से मिलने के बाद Trump सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री Netanyahu से मिलेंगे जिस दौरान गाजा शांति प्रक्रिया को गति देने पर फोकस रहेगा। Iran के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के विस्तार से संभावित खतरों पर भी होगी बात
यह भी पढ़ें: नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, 85वें स्थान पर खिसकी रैंक, 12वें नंबर पर आया अमेरिका
संबंधित खबरें
गंभीर जल संकट के मुहाने पर पाकिस्तान, भारत नहीं; खुद की नाकामी जिम्मेदार
23 mins ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
3 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
3 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
4 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
4 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
5 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
13 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
13 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
15 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines