हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में रूस ने फिर मचाई तबाही... खारकीव पर ड्रोन और मिसाइल से किया हमला

Russia-Ukraine War: स्पाइडर वेब ड्रोन हमले के लिए रूस की तरफ से लगातार यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमला किया जा रहा है। रूस ने शनिवार को यूक्रेन के खारकीव पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया है। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
खारकीव पर रूस का हमला (X)

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के स्पाइडर वेब ड्रोन हमले के बाद रूस की तरफ से लगातार जवाबी कार्रवाई की जा रही है। यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव पर रूस ने शनिवार को ड्रोन और मिसाइल हमलों के साथ तबाही मचाई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा करीब 18 इमारतें मलबे में तब्दिल हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद यूक्रेनी स्थानीय अधिकारियों ने दी है।

 

हमले में रूस ने किया इस खतरनाक बम का इस्तेमाल

रूस की तरफ से किए गए इस ड्रोन और मिसाइल हमले पर खारकीव के मेयर इगोर टेरेखोव ने कहा कि इस हमले में 18 बहुमंजिला इमारतें और 13 प्राइवेट रेजिडेंस बुरी तरह तबाह हुए हैं। जानकारी के अनुसार, खारकीव पर ये हमला करने के लिए रूस ने 48 ड्रोन, 2 मिसाइलें और 4 एरियल ग्लाइड बम का इस्तेमाल किया है। मालूम हो कि एरियल ग्लाइड बेहद खतरनाक बम की लिस्ट में शुमार है। एरियल ग्लाइड में सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने की क्षमता है, जिसके साथ ये बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘शी जिनपिंग ने मुझे न्यौता दिया…’, जानिए चीन के ट्रेड टेरिफ पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

रूस के 4 एयरबेस पर यूक्रेन का हमला

मालूम हो कि यूक्रेन ने कुछ दिनों पहले ही रूस के खिलाफ स्पाइडर वेब ऑपरेशन चलाया था। इसके तहत यूक्रेन ने रूस के कई एयरबेस पर ड्रोन से ताबड़तोड़ हमला किया। यूक्रेन द्वारा किए गए इस ड्रोन हमले में रूस के कई एयरक्राफ्ट तबाह हो गए थे। यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर यह हमला टारगेट के पास कंटेनरों से 117 ड्रोन को लॉन्च करके किया था। इस हमले में यूक्रेन ने रूस के 4 एयरबेस को निशाना बनाया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola