Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन वॉर अभी भी जारी है। रूस रुक-रुक कर बमबारी करता रहता है। लेकिन इस बार रूसी फाइटर जेट से बड़ी गलती हो गई। दरअसल रूस का एक फाइटर जेट यूक्रेन पर बम गिराने जा रहा था। लेकिन बम रूस के एक शहर पर ही गिरा दिया। जेट ने रूस के बेलगॉरॉड शहर पर बम गिरा दिया। जिससे कई बील्डिंग को नुकसान हुआ।

विज्ञापन

बम गिरने से शहर में एक जगह 20 मीटर का गड्ढा हो गया। हमले की आवाज इतनी भयानक थी कि पूरा शहर जाग उठा। बेलगॉरॉड के गवर्नर ने आन-फानन में शहर में आपात्काल लागू किया। बम सुखोई-34 फाइटर जेट से गलती से गिराया गया था। यह युद्धक विमान रूस के अत्याधुनिक फाइटर जेट्स में एक है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रूस के जिस शहर में जाकर बम गिरा है वो यूक्रेनी सीमा के पास है। इस घटना में दो महिलाएं घायल हुई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

रूसी मीडिया के अनुसार इस गलती की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर बम गिरने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। बेलगॉरॉड रूस-यूक्रेन सीमा पर है। यूक्रेनी शहर खार्किव से उत्तर से रूस का ये शहर काफी नजदीक है। रूसी सेना इसी रास्ते खार्किव होते हुए यूक्रेन में प्रवेश करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ