Russian warship attack: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को दो साल होने को हैं। यह युद्ध खत्म होता नहीं दिख रहा। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद जब युद्ध शुरू हुआ था तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह इतना लंबा चलेगा। पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित यूक्रेनी सेना रूस को कड़ी टक्कर दे रही है। इस बीच रूस को बड़ा झटका लगा है। यूक्रेन ने रूस के एक युद्धपोत को नष्ट कर दिया है। रूस के युद्धपोत पर यूक्रेनी सेना का यह हमला काला सागर में हुआ है। रूस ने इस हमले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद रूसी युद्धपोत में आग लग गई और वह धू धूकर जलने लगा। इस हमले में एक शख्स की मौत होने की भी सूचना है।
इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के स्थाई प्रतिनिधि सर्गी किस्लित्स्या ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 26 दिसंबर को सुबह 03:47 बजे कीव समयानुसार, यूक्रेन के वायु सेना कमांडर लेफ्टिनेंट-जनरल मायकोला ओलेशचुक ने फियोदोसिया से फुटेज साझा किया और बताया कि यूक्रेनी पायलटों ने रूसी नौसेना के बड़े लैंडिंग जहाज नोवोचेर्कस्क को नष्ट कर दिया है और रूस का बेड़ा छोटा और छोटा होता जा रहा है! मैं वायु सेना के पायलटों और इसमें शामिल सभी लोगों को उनके कार्य के लिए धन्यवाद देता हूं!
ये भी पढ़ें-फ्रांस में रोकी गई फ्लाइट का मास्टरमाइंड कौन? मानव तस्करी का संदेह, हैदराबाद से क्या नाता?
पुतिन को दी गई जानकारी
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेमलिन के एक प्रवक्ता ने कहा कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि यूक्रेन ने फियोदोसिया के क्रीमिया बंदरगाह पर हमला किया था और एक नौसैनिक लैंडिंग जहाज को क्षतिग्रस्त कर दिया था। राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पत्रकारों को बताया कि आज रक्षा मंत्री शोइगु ने (पुतिन को) यूक्रेन द्वारा फियोदोसिया पर किए गए हमले और हमारे बड़े लैंडिंग जहाज को हुए नुकसान के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें-गाजा और फिलिस्तीन जैसा होगा हमारा हाल…, पाकिस्तान को लेकर ये क्या कह गए फारुख अब्दुल्ला
संबंधित खबरें
बांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
35 mins agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
1 hr agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
5 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
7 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
10 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
11 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
11 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
23 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines