Russia ukraine war 2023: एक रूसी हत्यारे को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में 11 साल की सजा हुई थी। लेकिन अब उसे आधी सजा काटने के बाद रिहा कर दिया गया है। हत्यारे का नाम दिमित्री जेलेंस्की है। जिसने खुद हत्या की डरावनी दास्तां को बंया किया है। हत्यारा सजा के बाद यूक्रेन के खिलाफ जंग में उतरा। उसके बाद वह न्यूयॉर्क लौट आया है। जेलेंस्की ने कहा कि उसने अपनी प्रेमिका को बुरी तरह काट डाला। मांस को चक्की में डाला और हड्डियों को तीन थैलों में डालकर नदी में फेंक दिया था।
यह भी पढ़ें-राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर को चाकुओं से गोदा
वारदात 2018 की है, जब जेलेंस्की ने अपनी 27 साल की गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। उसने तातियाना मेलेखिना की गला घोंटकर जान ली। फिर अपने जुर्म को छिपाने के लिए लाश के टुकड़े कर उसका कीमा बना दिया। जिसके बाद नदी में अवशेष फेंक उनको ठिकाने लगा दिया। रूस के खिलाफ जब यूक्रेन ने जंग शुरू की, तो उसने नवंबर 2022 में येवगेनी प्रिगोझिन के वैगनर ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। जिसके लिए उसे पैसे भी मिले। इसके बाद उसने अप्रैल 2023 तक लड़ाई में हिस्सा लिया। बाद में उसे रूसी सरकार से माफी मिल गई।
तातियाना नहीं जानती थी, जेलेंस्की शादीशुदा है
जेलेंस्की वर्तमान में रूसी कब्जे वाले इलाके लुहान्स्क में अपनी चाची के साथ रह रहा है। जहां से वह काला सागर जाने की सोच रहा है। यहां पर जेलेंस्की निर्माण कार्य करना चाहता है। वहीं, जेलेंस्की की मां ने भी बेटे की रिहाई को सही बताया है। मां का कहना है कि उसने पश्चाताप किया है, जो सही है। वहीं, लड़की की बहन जेलेंस्की के रिहा होने के बाद निराश है। तातियाना एक अकाउंटेंट थी। जिसको अपने से 9 साल बड़े मशीनिस्ट जेलेंस्की से प्यार हो गया था। तातियाना नहीं जानती थी कि जेलेंस्की शादीशुदा और बेटी का पिता है। इसके बारे में जेलेंस्की ने नहीं बताया था।
पत्नी और बेटी ने जेलेंस्की से बनाई दूरी
जेलेंस्की ने हत्या के बाद दावा किया था कि तातियाना शहर छोड़ चुकी है। लेकिन बाद में कहा था कि तातियाना ने उसके बचपन के दोस्त का मजाक उड़ाया था। जिसके कारण मुझे क्रोध आ गया था, लेकिन मैं शांत होना चाह रहा था। वह चिल्लाने लगी, तो मैंने पीछे से गला पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी सांसें शांत होने तक दबाए रखा। वह प्रायश्चित करना चाहता था। सजा को कम करवाने के लिए ही यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लिया। जेलेंस्की की मां ने कहा कि बेटे की पूर्व पत्नी उससे दूरी बना चुकी है। वह अपना और बेटी का सरनेम भी चेंज कर चुकी है।
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
4 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
11 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
13 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
17 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
17 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
19 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines