Russia-Ukraine War: अमेरिका और जर्मनी की ओर से हाल ही में यूक्रेन को भेजी गई मदद के बाद रूस भड़क गया है। मदद के बाद गुरुवार को रूस की ओर से ताजा बमबारी में यूक्रेन के 11 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है। उधर, यूक्रेन में रूस की ओर से मिसाइल से किए गए हमलों को लेकर अमेरिका ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए निंदा जताई है।
एक बयान में कहा कि कीव क्षेत्र में आवास को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कहा गया कि हमला इतना जोरदार था कि बचाव और राहत कार्यों में करीब 100 कर्मियों को लगाया गया है।
और पढ़िए –New Zealand Floods: भारी बारिश के बाद ऑकलैंड में बिगड़े हालात, एयरपोर्ट की ‘भयावह’ तस्वीरें वायरल
अमेरिका ने हमले की निंदा की, यूक्रेन के प्रति जताई सहानुभूति
अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को एक नियमित ब्रीफिंग में यूक्रेन पर हमले की निंदा की और उन सभी लोगों के प्रति सहानुभूति जताई जो घायल हुए है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, “जैसा कि आप सभी ने देखा, रूस ने कल रात यूक्रेन में और अधिक मिसाइलें दागीं। अमेरिका की ओर से, मैं उन सभी लोगों के प्रति सहानुभूति और यूक्रेन में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।”
हाल ही में अमेरिका और जर्मनी ने यूक्रेन को दिया है टैंक
बता दें कि हाल ही में अमेरिका और जर्मनी की ओर से हाल ही में यूक्रेन को सहायता के तौर पर घातक युद्ध टैंक उपलब्ध कराए गए हैं। इसके कुछ दिन बाद ही रूस की ओर से यूक्रेन में ताबड़तोड़ मिसाइल से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि मिसाइल हमलों में 35 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और दो जगहों पर आग लग गई। सीएनएन के मुताबिक, मिसाइलों ने पूरे यूक्रेन में 11 क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया है।
न्यूज एजेंसी CNN के मुताबिक, “सबसे ज्यादा कीव क्षेत्र में इमारतों को नुकसान हुआ है।” यूक्रेन की ओर से बताया गया कि हमले के बाद अस्पतालों आदि जैसी सामाजिक सुविधाओं को बिजली की आपूर्ति करने के लिए 88 बिजली जनरेटर को जोड़ा गया है।”
पिछले हफ्ते मिसाइल हमलों में मारे गए थे 30 लोग
बता दें कि पिछले हफ्ते, रूसी मिसाइलों की चपेट में आने के बाद निप्रो शहर में एक अपार्टमेंट ब्लॉक में कम से कम 30 लोग मारे गए थे। क्षेत्रीय गवर्नर की सलाहकार नतालिया बाबाचेंको ने कहा कि अब तक 30 लोगों के मरने की पुष्टि हुई थी और 30 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 12 की हालत गंभीर है। उन्होंने अनुमान लगाया कि 30 से 40 लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
US मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
35 mins ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
51 mins ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
8 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
12 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
14 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
16 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
16 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
18 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
19 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines