Russia Strikes Ukraine: रूस ने शनिवार को यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा हमला किया। रूस की मिसाइलों ने यूक्रेन के कई शहरों को टार्गेट कर बमबारी की। जानकारी के मुताबिक, रूस की ओर से किए गए ताजा बमबारी में निप्रो शहर में 12 लोगों की मौत हो गई। शहर में एक नौ मंजिला अपार्टमेंट पर बमबारी की गई।
जानकारी के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन में ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर हमला किया। मिसाइल का मलबा यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसी मोल्दोवा में भी मिला। पूर्व-मध्य यूक्रेन में में स्थित निप्रो शहर में हमले के बाद रात भर बचाव दल लोगों की मदद में जुटे रहे।
यूक्रेन के उर्जा मंत्री दी ये प्रतिक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की ओर से की गई बमबारी से निप्रो के अलावा कीव और अन्य स्थानों में भी काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उर्जा के बुनियादी ढांचों पर बमबारी के बाद आने वाले दिनों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो सकती है।
रूसी मिसाइलों के जरिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह पर भी हमला किया गया। स्टील बनाने वाले इस शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हमले की सूचना के बाद राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि निप्रो अपार्टमेंट हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से की ये अपील
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस की ओर से किए गए ताजा हमलों के बाद रूसी आतंक को समाप्त करने के लिए अपने पश्चिमी सहयोगियों से अधिक हथियारों के लिए एक नई अपील जारी की। यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसी मोल्दोवा के राष्ट्रपति ने शनिवार को यूक्रेनी ठिकानों पर रूसी हमलों की निंदा की।
मोल्दोवा के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के क्रूर युद्ध ने मोल्दोवा को फिर से प्रभावित किया है। मोल्दोवन सीमा पुलिस को उत्तरी मोल्दोवा में लार्गा गांव के पास रॉकेट के टुकड़े मिले हैं।
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
4 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
9 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
16 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
16 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
18 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
18 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
19 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
19 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines