हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या कोरोना ने फिर दी है दस्तक? साइबेरियाई लैब हादसे के बाद 2 की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव, 2 राइनोवायरस से ग्रस्त

साइबेरिया की लैब में हुए हादसे के बाद दुनिया में कोरोना और प्लेग महामारी फैलने का खतरा हो सकता है, क्योंकि हादसे में जान गंवाने वाली लैब टेक्नीशियन के संपर्क में आने वाले 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 2 लोग राइनोवायरस से ग्रस्त हो गए हैं.

विज्ञापन
साइबेरिया की लैब में हादसे के बाद 2 वायरस हवा में फैल गए हैं, जिनमें कोराना और राइनोवायरस शामिल हैं. (Credit- AI)

दुनिया पर फिर महामारी का खतरा मंडरा रहा है और एक नहीं 2-2 महामारियों के वायरस फैल सकते हैं. क्योंकि रूस में साइबेरिया के एंटी प्लेन रिसर्च इंस्टीट्यूट की लैब में जो टेस्ट ट्यूब् ब्लास्ट हुई है, उससे 2 वायरस हवा में फैल गए हैं. वहीं प्लेग का वायरस फैलने का खतरा भी है, क्योंकि जो ट्यूब ब्लास्ट हुई है, उसमें प्लेग का वायरस था, जिसकी वैक्सीन बनाने के लिए रिसर्च चल रही थी. लेकिन ट्यूब फटने से वायरस की चपेट में आने से लैब टेक्नीशियन की निमोनिया से मौत हो गई है और उसके संपर्क में आए 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 2 लोगों की राइनोवायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसलिए हादसा दुनियाभर में चर्चा में है और घटनाक्रम को वुहान पार्ट-2 कहा जा रहा है.

लैब टेक्नीशियन के संपर्क में आए थे चारों लोग

रूस की नेशनल हेल्थ एजेंसी रोस्पोट्रेबनादजोर ने पुष्टि की है कि साइबेरिया की इरकुत्स्क लैब में हादसे के बाद 2 लोगों में कोविड-19 का वारयस और 2 लोगों में राइनोवायरस मिला है. चारों लोग उस लैब टेक्नीशियन के संपर्क में थे, जिसकी मौत हादसे की चपेट में आने से हुई. मृतका को एटियोलॉजी का निमोनिया हुआ था. डॉक्टरों को शुरुआत में निमोनिया की असली वजह पता नहीं चली और जब उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे वेंटिलेटर पर डालना पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई. जब उसके परिजनों, दोस्तों और पड़ोसियों की जांच की तो कोरोना और राइनोवायरस से ग्रस्त लोग मिले. कोरोना और राइनोवायरस का एक साथ फैलना खतरनाक है और बहुत बड़े इलाके में महामारी फैलने का डर भी है.

क्या हैं और कैसे फैलते कोरोना और राइनोवायरस?

बता दें कि कोरोना वायरस और राइनोवायरस दोनों ही सांस से फैलते हैं. एक ही शख्स को कोरोना और राइनोवायरस दोनों हो सकते हैं. लेकिन कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक है और राइनोवायरस हल्का रहता है, लेकिन अगर शख्स दोनों वायरस से संक्रमित हो जाए तो सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. कोरोना वायरस सांस की बूंदों से फैलता है और इससे बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, थकान, स्वाद-गंध महसूस न होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गंभीर मामलों में निमोनिया, ऑक्सीजन की कमी और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर होने से जान तक जा सकती है. कोरोना RNA आधारित वायरस है और इसकी वैक्सीन दुनिया में मौजूद है, लेकिन इसके नए वैरिएंट्स अकसर बहुत बड़ा खतरा बन जाते हैं.

विज्ञापन

राइनोवायरस भी RNA वायरस है और इससे आमतौर पर सिर्फ सर्दी-जुकाम होता है. इससे नाक बहना, छींकें आना, गले में खराश, हल्का बुखार जैसी समस्याएं होती हैं और ज्यादातर मामलों में इससे होने वाली दिक्कतें खुद खुद ठीक हो जाती हैं. वहीं बच्चों, बुजुर्गों या कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के श्वसन तंत्र तक पहुंचकर यह उन्हें ब्रोंकाइटिस या निमोनिया से ग्रस्त कर देता है. राइनोवायरस की कोई वैक्सीन नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों का इलाज किया जाता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola