रूस के लगातार हो रहे हमलों से यूक्रेन तंग आ चुका है. रूस के सबसे बड़े हवाई हमले के बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वो युद्ध खत्म करने के लिए रूस पर ज्यादा दबाव डाले. दरअसल रूस ने सोमवार की रात यूक्रेन पर एयर अटैक किया, जिसमें कम से कम 13 इलाकों में 650 से ज्यादा ड्रोन और 30 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं. इस हमले में चार साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हे गई. यूक्रेन के नाम एक वीडियो जारी करते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि शांति समझौते की कुंजी ये है कि रूस कूटनीति को नुकसान ना पहुंचाए. उन्होंने बताया कि रूस के हमले की वजह से पावर हाउस को नुकसान पहुंचा है. राष्ट्रपति ने जनता को आश्वासन दिया है कि क्रिसमस तक बिजली बहाल कर दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: ‘मैं युद्ध रोक दूंगा लेकिन…’, पुतिन ने यूक्रेन के सामने रखी ऐसी शर्त, क्या पूरा कर पाएंगे जेलेंस्की?
यूक्रेन को समर्थन की जरूरत- जेलेंस्की
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के दिन की शुरुआत रूस के घिनौने हमलों से हुई, जिसमें जानमाल की भी हानि हुई. उन्होंने कहा कि रूस चाहता है यूक्रेन के लोग क्रिसमस ना मना पाएं, इसीलिए उन्होंने पावर हाउस को भी तबाह कर दिया. जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को हर दिन समर्थन की जरूरत है. उसे हवाई रक्षा के लिए मिसाइलों, हथियार बनाने के लिए आर्थिक मदद चाहिए. यूरोपीय काउंसिल ने 2026-27 के लिए यूक्रेन को 90 अरब यूरो की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है, जिसके बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत की और उनका शुक्रिया अदा किया.
‘रूस पर दबाव डालना जरूरी’
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन शांति समझौते का पूरा सहयोग करेगा. उन्होंने कहा यूक्रेन कभी शांति के रास्ते में बाधा नहीं बनेगा. उन्होंने कहा कि इस समझौते के दस्तावेजों को पूरा करने के लिए यूक्रेन पूरी तरह सक्रिय है. जेलेंस्की ने कहा कि रूस को युद्ध खत्म होने करने के लिए गंभीरता से सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करता है, तो रूस पर दबाव डालना होगा.
ये भी पढ़ें: ‘यूक्रेन को समर्थन देने वाले PIG’, यूरोपीय नेताओं पर भड़के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines