कैंसर के खिलाफ लड़ाई में रूस की वैक्सीन ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटरोमिक्स नाम की mRNA-आधारित वैक्सीन ने परीक्षणों में 100% प्रभावकारी और सुरक्षित साबित होने का दावा किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह उपचार कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करता है तथा बड़े ट्यूमर को छोटा कर देता है। इस वैक्सीन को अब स्वास्थ्य मंत्रालय से अंतिम मंजूरी का इंतज़ार है। मंजूरी मिलने के बाद इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।
यह वैक्सीन कोरोना वैक्सीन में इस्तेमाल की गई तकनीक जैसी ही है। यह कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और उन्हें नष्ट करने का काम करती है। एक तरफ जहां कैंसर के बाद कीमोथेरेपी या अन्य उपचार के तरीके अपनाए जाते हैं, वहीं इसके विपरीत, एंटरोमिक्स टीका प्रत्येक रोगी के लिए व्यक्तिगत रूप से तैयार किया जाता है। अच्छी बात यह है कि इसका कोई गंभीर रिएक्शन नहीं देखा गया और ट्रायल के दौरान शामिल सभी लोगों ने इसे अच्छी तरह से सहन किया है।
इससे पहले बताया गया था कि रूस ने अपने नए एंटरोमिक्स ऑन्कोलिटिक टीके का क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। इस ट्रायल में 48 लोगों ने हिस्सा लिया था। इस दवा को रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय चिकित्सा अनुसंधान रेडियोलॉजिकल केंद्र ने रूसी विज्ञान अकादमी (RAS) के एंगेलहार्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (EIMB) के सहयोग से तैयार किया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह टीका कैंसरग्रस्त ट्यूमर पर हमला करता है और उसे खत्म करने के लिए शरीर को नुकसान न पहुंचाने वाले चार वायरस का इस्तेमाल करता है। इसके साथ ही यह कैंसर से लड़ने के लिए रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है। एंटरोमिक्स को बनाने में कई साल लगे हैं और यह कई ट्रायल से गुजर चुका है। अधिकतर मामलों में यह ट्यूमर को छोटा करने या उसके बढ़ने को रोकने में मददगार साबित हुआ, जबकि कुछ मामलों में इसने कैंसर को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
यह भी पढ़ें: पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना सही या नहीं? एक्सपर्ट से जानें
क्लिनिकल परीक्षण की शुरुआत की घोषणा उत्तरी रूस में 18 से 21 जून तक आयोजित सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF 2025) में की गई थी। ट्रायल पूरा होने के बाद अब इसकी रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद इसके इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी जाएगी। अगर इसके इस्तेमाल की मंजूरी मिल जाती है, तो यह लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
6 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
6 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
8 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
12 hrs agoLIVE: तेलंगाना: मिठाई दुकानों और निर्माण इकाइयों पर छापा, अनियमितताएं उजागर
14 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
14 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
23 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines