Moscow Attack By ISIS : रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकवादियों ने एक कन्सर्ट हॉल को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। इस हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस निर्मम हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। इस हमले के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि किस तरह आतंकी गोलियां बरसाते हुए हॉल में घुसे और जो भी उन्हें दिखा उसकी उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे हत्या कर दी।
इस भयावह हमले में घायल हुए लोगों की संख्या भी 100 से ऊपर है। वीडियो के मुताबिक हमलावरों की संख्या कम से कम 3 थी। जानकारी के अनुसार यहां पिकनिक (Piknik) का एक कन्सर्ट शुरू होने ही वाला था कि गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने लगी।
ऑटोमेटिक हथियार लिए हमलावर कॉन्सर्ट हॉल के अंदर घुसे और गोलियां बरसाने लगे। आतंकियों ने इस दौरान ग्रेनेड भी फेंके जिससे आग लग गई। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए सीट्स के पीछे छिप गए और कुछ लोग बेसमेंट या छत की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे।
रूस ने शुरू किया अभियान
रूस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए टेररिज्म इन्वेस्टिगेशन की शुरुआत की गई है। संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने इस हमले की निंदा की है। बता दें कि यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद से यूरोपीय यूनियन और अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देश रूस को लेकर विरोधी रुख अपनाए हुए हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
10 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
12 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
12 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
15 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
17 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
17 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
18 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
19 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
21 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines