हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत

मंगलवार को दक्षिणी यूक्रेन पर रूस ने ताबतोड़ मिसाइलें दागीं. इस दौरान एक स्कूल में मानवीय मदद के लिए इकट्ठे हुए लोगों पर भी हमला हुआ, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन
मंगलवार को यूक्रेन पर रूस ने ताबतोड़ मिसाइलें दागीं. Credit - : X (@ZelenskyyUa )

रूस और यूक्रेन में लंबे वक्त से जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. मंगलवार को दक्षिणी यूक्रेन पर रूस ने ताबतोड़ मिसाइलें दागीं. इस दौरान एक स्कूल में मानवीय मदद के लिए इकट्ठे हुए लोगों पर भी हमला हुआ, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 48 लोग अब भी लापता हैं. रात भर हुए हमलों में देश भर के पावर प्लांट्स को निशाना बनाया गया, अस्पतालों को नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक पोस्ट में बताया कि रूस ने नौ इलाकों में 289 हमलावर ड्रोन, 17 बैलिस्टिक मिसाइलें और 59 क्रूज मिसाइलें दागीं, जिसके कारण आपातकालीन बिजली कटौती करनी पड़ी. उन्होंने ये भी जिक्र किया कि ये हमला अमेरिका में चुनावों के समय हुआ है.

क्या बोले जेलेंस्की?

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हमले का का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ”जापोरिजिया इलाके की कोमिशुवाखा बस्ती पर रूस का बेहद भयानक हमला हुआ है. आज सुबह से ही इस बस्ती पर कई बार हवाई बम गिराए गए हैं. इन हमलों में एक ऐसे स्कूल को निशाना बनाया गया, जहां लोगों को मानवीय मदद दी जा रही थी. पहले हवाई हमले के बाद, नौ और बम गिराए गए. इसमें खास तौर पर उस जगह को निशाना बनाया गया जहां लोग शरण लिए हुए थे. इस हमले में जान गंवाने वाले परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. पांच लोग घायल हुए हैं. घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और लोगों की तलाश जारी है. ये काम बेहद मुश्किल है. इसमें सैन्य बल, आपातकालीन सेवा कर्मी और विशेष सेवाएं शामिल हैं.”

‘यूक्रेन को समर्थन चाहिए’

जेलेंस्की ने आगे कहा- ”रूस को ये अच्छी तरह पता रहा होगा कि कोमिशुवाखा में रुके स्थानीय निवासियों को हर हफ्ते इसी जगह पर मानवीय सहायता मिलती है. ये इस बात का एक और सबूत है कि रूस ना तो तनाव कम करना चाहता है और ना ही कोई वास्तविक न्याय चाहता है. ओलेशकी में मानवीय अभियान के बाद, एक ऐसा मौका था जहां आगे उठाए जाने वाले कदम शांति की दिशा में प्रगति का संकेत दे सकते थे. लेकिन इन हत्याओं के जरिए, रूस बिल्कुल उल्टा संदेश दे रहा है. रूस और ज्यादा हत्याओं की योजना बना रहा है. इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए और यूक्रेन के लिए समर्थन मिले.”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola