Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर भयंकर हवाई हमला किया है, जिसे फरवरी 2022 के बाद अब तक का सबसे बड़ा अटैक कहा जा सकता है. रूस की सेना ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और गैस प्लांट पर ड्रोन-मिसाइलें दागी. लंबी दूरी की करीब 35 मिसाइलें और 800 से ज्यादा ड्रोन से हमला करके यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचाया है. खार्किव और पोल्टावा क्षेत्रों में हमला किया गया है और पहली बार कीव में सरकारी इमारत को निशाना बनाया गया. कीव में ही कई आवासीय इमारतों पर भी ड्रोन से हमला किया गया और रातभर करीब 11 घंटे तक सायरन बजता रहा.
यह भी पढ़ें: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे के तारीखें तय, यूक्रेन युद्ध के बाद पहली यात्रा के क्या मायने?
यूक्रेन ने हमले को जानबूझकर किया गया अपराध बताया
मिली जानकारी के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्रालय ने लंबी दूरी की 4 बैलिस्टिक और 9 क्रूज मिसाइलें दागी हैं. वहीं कुल 810 ड्रोन लॉन्च करके यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी पर निशाना साधा. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सेना के हमले को घृणित बताया और कहा कि शांति वार्ता के प्रयासों के बीच जानबूझकर हमला किया गया है. पूरी दुनिया जंग को रुकवा चाहती है और इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है. लेकिन रूस जंग को लंबा खींच रहा है और शांति वार्ता के लिए प्रयास नहीं कर रहा है. अगस्त महीने में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद भी रूस का हमला लगातार जारी है.
यह भी पढ़ें: रूस पर ट्रंप के एक्शन पर जेलेंस्की की प्रतिक्रिया, बोले- बयानों के साथ कार्रवाई भी होनी चाहिए
फरवरी 2022 से जारी है दोनों देशों की जंग
बता दें कि रूस और यूक्रेन में 24 फरवरी 2022 से जंग जारी है और रूस नाटो में यूक्रेन को शामिल नहीं होने देने की जिद पर अड़ा है. यूक्रेन की पश्चिमी देशों की ओर झुकाव एवं कुछ इलाकों को लेकर चल रहे विवाद भी जंग का कारण है. 4 अक्टूबर 2025 तक युद्ध को 1317 दिन हो चुके हैं और यह युद्ध अब यूरोपीय देशों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है. क्योंकि रूस ने यूरोपीय और नाटो देशों को चेतावनी दी है कि भी जो भी रूस के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन और सहयोग देगा, वह रूस का दुश्मन होगा. रूस उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेगा. इसे राष्ट्रपति ट्रंप को सीधी चेतावनी कहा गया.
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
1 hr agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
9 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
10 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
12 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
15 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
18 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
18 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines