Luna-25 Mission: मुश्किल में रूस का मून मिशन लूना-25, बदल सकती है लैंडिंग की तारीख, जानें क्यों?

Russia Moon Mission, Luna-25, Chandrayaan-3, Roscosmos

Russia Moon Mission

विज्ञापन

Luna-25 Mission: रूस का मून मिशन लूना-25 चंद्रमा पर लैंडिंग से पहले संकट में है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने शनिवार को बताया कि लूना-25 अंतरिक्ष यान को चंद्रमा के ऊपर एक इमरजेंसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। टीम टेक्निकल समस्या का विश्लेषण कर रही है। मॉस्को के समयानुसार, शनिवार को दोपहर 2:10 बजे ऑटोमैटिक स्टेशन ने लूना-25 को प्री-लैंडिंग ऑर्बिट में ट्रांसफर करने के लिए एक थ्रस्ट किया। तभी टेक्निकल समस्या आई और मिशन का मैन्यूवर नहीं हो पाया। मतलब यान का ऑर्बिट नहीं बदला जा सका।

विज्ञापन

जांची जा रही खामी

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वैज्ञानिकों की टीम तकनीकी खामी की जांच कर रही है। एजेंसी ने लैंडिंग के बारें में कोई जानकारी नहीं दी है। लूना-25 21 अगस्त को 11 अगस्त को लॉन्च किया गया था। 21 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला था। अब माना जा रहा है कि लैंडिंग की तारीख में बदलाव हो सकता है।

चंद्रयान-3 इस दिन चंदमा पर करेगा लैंड

भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा से महज 113 किमी की दूरी पर है। इसके लैंडर ने चंद्रमा की तस्वीरें भी भेजी हैं। 20 अगस्त की रात अंतिम डीबूस्ट प्रक्रिया अपनाई जाएगी। चंद्रयान को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ