रूस ने एक बार फिर यू्क्रेन पर बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर रातभर ड्रोन और मिसाइलें बरसाई हैं। बताया जा रहा है कि रात में रूस ने यूक्रेन में 500 से ज्यादा ड्रोन और 48 मिसाइलें दागे हैं। हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन की वायुसेना ने रविवार को हुए हमले के बारे में बताया कि रूस ने 550 से ज्यादा विस्फोटक ड्रोन, 48 मिसाइलें और कई हथियार कीव पर दागे हैं।
यूक्रेन ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने रूस के 566 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया या फिर हवा में ही जाम कर दिया था। इसके अलावा कई ड्रोन और मिसाइलें जमीन पर गिरीं और इससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ। शनिवार-रविवार रात को हुआ हमला पिछले महीने के बाद रूस का दूसरा सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। सबसे बड़े हमले में पिछले महीने रूस ने कीव में स्थित नगर प्रशासन को निशाना बनाया था।
इन इलाकों को बनाया निशाना
हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी घटना की जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि देर रात को रूस ने यूक्रेन के कीव के अलावा जापोरिज्जिया, खमेलनित्सकी, सूमी, मायकोलाइव, चेर्निहिव और ओडेसा पर हमला किया। जेलेंस्की ने लिखा कि यह घिनौना हमला संयुक्त राष्ट्र महासभा सप्ताह के दौरान हुआ है। कहा कि रूस अपनी असली स्थिति इसी तरह जताता है। जेलेंस्की ने रूस पर निशाना साधते हुए कहा कि मॉस्को अपनी लड़ाई जारी रखना चाहता है। नाटो और यूक्रेन की वकालत करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया को रूस पर दबाव बनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ईरान को UN ने फिर दिया झटका, खारिज किया रूस-चीन का प्रस्ताव, परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेंगे लागू
12 साल की बच्ची की भी हुई मौत
रूसी हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। कीव के महापौर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, रात को शुरू से सुबह तक हुए हमलों में कई आवासीय इमारतों, हॉस्पिटल, किंडर गार्डन को भी काफी नुकसान हुआ। हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसमें एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है। अभी तक रूसी अधिकारियों ने हमले पर कोई कमेंट जारी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: ‘रूसी सेना में नौकरी के प्रस्तावों से दूर रहें भारतीय’, विदेश मंत्रालय ने की सख्त अपील
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
4 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
7 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
8 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
12 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
16 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
18 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
18 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
18 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines