---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рд░реВрд╕ рдореЗрдВ рдкреНрд▓реЗрди рдХреНрд░реИрд╢, рд░рд┐рдкреЗрдпрд░рд┐рдВрдЧ рдХреЗ рдмрд╛рдж рднрд░реА рдереА рдЙрдбрд╝рд╛рди

Russia Plane Crash : рд░реВрд╕ рдореЗрдВ рдПрдХ рдпрд╛рддреНрд░реА рдЬреЗрдЯ рд╡рд┐рдорд╛рди рд╣рд╛рджрд╕реЗ рдХрд╛ рд╢рд┐рдХрд╛рд░ рд╣реЛ рдЧрдпрд╛ рд╣реИред рд╢реБрдХреНрд░рд╡рд╛рд░ рдХреЛ рд╣реБрдИ рдпрд╣ рдШрдЯрдирд╛ рддрдм рд╣реБрдИ рдЬрдм рд╡рд┐рдорд╛рди рдЙрдбрд╝ рд░рд╣рд╛ рдерд╛ред рдЬрд╛рдирдХрд╛рд░реА рдХреЗ рдЕрдиреБрд╕рд╛рд░ рд╣рд╛рджрд╕реЗ рдореЗрдВ 3 рд▓реЛрдЧреЛрдВ рдХреА рдЬрд╛рди рдЧрдИ рд╣реИред рдпрд╣ рд╡рд┐рдорд╛рди рд░рд┐рдкреЗрдпрд░рд┐рдВрдЧ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЯреЗрд╕реНрдЯ рдлреНрд▓рд╛рдЗрдЯ рдкрд░ рдерд╛ рд▓реЗрдХрд┐рди рдХреНрд░реИрд╢ рд╣реЛ рдЧрдпрд╛ред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Russia Plane Crash : रूस में एक यात्री जेट विमान हादसे का शिकार हो गया है। शुक्रवार को हुई यह घटना तब हुई जब विमान उड़ रहा था। हादसे में 3 क्रू मेंबर्स की मौत की खबर है। इस विमान में कोई यात्री नहीं सवार था। रूस के इमरजेंसी अधिकारियों के अनुसार यह विमान सुखोई सुपरजेट100 था और यह हादसे का शिकार मॉस्को इलाके में हुआ।

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के अनुसार यह विमान गैजप्रोम एविया एयरलाइन का था। बताया जा रहा है कि इस विमान ने रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 110 किमी दूर लुखोवित्सी में एयरक्राफ्ट मेकिंग प्लांट से उड़ान भरी थी। यहां पर इस विमान की रिपेयरिंग की गई थी। यहां से उड़ान भरने के बाद यह मॉस्को के व्नुकुव एयरपोर्ट जा रहा था मगर हादसे का शिकार हो गया।

टेस्ट फ्लाइट के दौरान क्रैश हुआ प्लेन?

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा कोलोम्ना शहर के पास वुडलैंड इलाके में हुआ। प्लेन के क्रैश होने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिपेयरिंग के बाद प्लेन की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। लेकिन यह टेस्ट फ्लाइट नाकाम रही जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

---विज्ञापन---

2019 में भी क्रैश हुआ था एक सुपरजेट

रूस की सबसे बड़ी क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ‘द इन्वेस्टिगेशन कमेटी’ ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मई 2019 में भी एक सुखोई सुपरजेट क्रैश हो गया था। इस घटना में 41 लोगों की जान चली गई थी। इस मामले की जांच में गलती पायलट की सामने आई थी। उसने फ्यूल से भरे विमान को तेज रफ्तार पर लैंड कराने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें: 800 से ज्यादा छात्र संक्रमित, 47 की मौत… त्रिपुरा कैसे बन गया AIDS का हॉटस्पॉट?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 2 बसें नदी में बह गईं, रनवे पर प्लेन फिसल गया; नेपाल में हुए एक के बाद एक हादसे

ये भी पढ़ें: नागराज करते हैं पुरी के खजाने की पहरेदारी! क्यों सपेरों को खोज रहा मंदिर प्रशासन

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या Gay थे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन? डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे कई राज!

First published on: Jul 12, 2024 07:43 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola