शांति समझौते और युद्धविराम को लेकर चल रही बैठकों और चर्चाओं के बीच रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। अब रूस ने यूक्रेनी नौसेना के ‘सबसे बड़े’ जहाज पर हमला किया है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेनी नौसेना का जहाज ‘सिम्फेरोपोल’ एक हमले का शिकार हुआ है और वह डूब गया है। कथित तौर पर यह जहाज एक दशक से अधिक समय में कमीशन किया गया सबसे बड़ा जहाज था। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक, रडार और ऑप्टिकल जासूसी के लिए डिज़ाइन किया गया यह मध्यम आकार का जहाज डेन्यूब नदी के डेल्टा में डूबा है।
रूस की समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना समुद्री ड्रोन द्वारा यूक्रेनी नौसेना के जहाज को नष्ट किए जाने की पहली घटना है। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज पर हमला हुआ था, जिसमें एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी नौसेना ने कहा है कि बचाव अभियान जारी है और चालक दल के अधिकांश सदस्य बच गए हैं, जबकि कुछ अभी भी लापता हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस जहाज को 2019 में लॉन्च किया गया था, 2021 में इसे यूक्रेनी सेना में शामिल किया गया था और इसे यूक्रेन के नौसैनिक बेड़े में महत्वपूर्ण माना जा रहा था। बताया गया है कि 2014 में शत्रुता शुरू होने के बाद से यह यूक्रेन द्वारा लॉन्च किया गया सबसे बड़ा जहाज था।
यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में रात में हुए रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में चार बच्चों सहित कम से कम 21 लोग मारे गए तथा दर्जनों अन्य घायल हो गए। इसके बाद 28 अगस्त की सुबह कई बड़े धमाके हुए जिसमें 33 जगहों पर इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. क्षतिग्रस्त होने वाली इमारतों में यूरोपीय संघ मिशन का मुख्यालय और ब्रिटिश काउंसिल भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें : ट्रंप ने क्यों लगाया भारत पर 50% टैरिफ, अमेरिका की इस कंपनी ने किया खुलासा
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमले में कम से कम 48 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दर्जनों लोग गंभीर हालत में हैं और डॉक्टर अब उनके जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।” बता दें कि इस महीने की शुरुआत में युद्ध खत्म करने के लिए अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई थी, इसके बाद यह यूक्रेन पर रूस का पहला बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला था।
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
2 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
2 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
9 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
11 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
12 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines