गुरुवार को रूस ने यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा हमला किया है. इस हमले से पूरे देश में बिजली कटौती हो गई है. यूक्रेन के प्रधानमंत्री यूलिया स्विरिदेंको ने इस हमले को सिस्टमेटिक एनर्जी टेरर बताया है. इस हमले में कुल 3 मौते हुई हैं जिनमें एक 7 साल का बच्चा भी शामिल है. इसके अलावा, कई बच्चे और महिलाओं समेत कुल 17 लोग घायल हुए हैं.
650 से ज्यादा ड्रोन, 50 से ज्यादा मिसाइलों ने किया अटैक
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने इस अटैक में 650 से ज्यादा ड्रोन और 50 से अधिक मिसाइलें उन पर दागी हैं. इससे यूक्रेन के शहरों में वाटर, सीवेज और हीटिंग जैसी सुविधाएं, जो बिजली पर निर्भर रहती हैं, सभी प्रभावित हो गई है. बिजली कटौती के चलते ये सुविधाएं बंद हो गई हैं. जेलेस्ंकी के मुताबिक, रूस पिछले कई महीनों से यूक्रेन के बिजली नेटवर्क पर हमले कर रहा है.
ये भी पढ़ें- सऊदी अरब जाना हुआ आसान, लॉन्च हुआ डिजिटल KSA Visa Platform, मिनटों में मिलेगा वीजा
‘हमे अमेरिका पर भरोसा’
वोलोदिमिर जेलेंस्की बताते हैं कि उन्हें अमेरिका, यूरोप और जी-7 देशों पर भरोसा है. वे मॉस्को की हर उस चीज को नष्ट करेंगे जो लोगों के लिए संकट पैदा करती है. उन्होंने पश्चिमी सहयोगियों से रूस पर आक्रमण जारी रोकने और प्रतिबंध लगाने की अपली की है.
किन इलाकों को सबसे ज्यादा नुकसान?
रूस द्वारा किए गए हमले में दक्षिणी जपोरिजिया इलाके के 17 लोग घायल हो गए, जिनमें एक 2 साल की बच्ची भी शामिल है. बचावकर्मियों ने मलबे से 1 व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में कुल दो लोगों की जान चली गई. वहीं, मध्य-पश्चिमी विनिट्सिया क्षेत्र में 7 साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
इसके अलावा, लविव क्षेत्र में पोलैंड की सीमा के पास स्थित 2 ऊर्जा स्त्रोंतों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे वहां बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है.
ये भी पढ़ें-ब्रिटेन के राजा चार्ल्स का भाई को झटका, ‘राजकुमार’ की उपाधि छीनी, हवेली खाली करने का आदेश
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 hr agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
3 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
3 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
7 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
8 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
8 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
18 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines