संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए रूस ने भारत का समर्थन किया, 'योग्य उम्मीदवार' बताया

Sergey Lavrov
विज्ञापन

नई दिल्ली: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 77वें सत्र के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत का समर्थन किया। UNGA सत्र को संबोधित करते हुए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि हमारा देश परिषद के भीतर स्थायी सदस्यता के योग्य उम्मीदवार के रूप में भारत को देखता है।

अभी पढ़ें – US ने PAK को दिया F-16 फ्लीट पैकेज तो जयशंकर भड़के, कहा- आप किसे बेवकूफ बना रहे हैं

विज्ञापन

लावरोव ने कहा, “हम भारत और ब्राजील को विशेष रूप से परिषद के भीतर स्थायी सदस्यता के योग्य उम्मीदवारों के रूप में देखते हैं।” उधर, रूस-यूक्रेन युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत शांति और कूटनीति के माध्यम से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की आवश्यकता का आह्वान करता है। जयशंकर ने रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर बात की और कहा कि भारत शांति के पक्ष में है और मजबूती से रहेगा।

इससे पहले, केंद्र सरकार ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के पांच स्थायी सदस्यों में से चार ने शीर्ष विश्व निकाय में स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत लगातार यूएनएससी में सुधार के मुद्दे को चीन के साथ उठाता रहा है। चीन एकमात्र ऐसा देश है जिसने अभी तक UNSC का सदस्य बनने के लिए भारत के प्रयास का समर्थन नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ