यूक्रेन ने रूस के न्यूक्लियर पावर प्लांट समेत कई जगहों पर एक साथ ड्रोन से हमले किए हैं। रूस का आरोप है कि यूक्रेन ने अपने 34वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुर्स्क क्षेत्र में स्थित न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला किया है। इस हमले में प्लांट में आग लग गई। जिसके बाद रूस सैनिकों ने आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि रूप से रूस के कई बिजली केंद्रों को भी निशाना बनाया है। इस हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।
यूक्रेन का 34वें स्वतंत्रता दिवस पर मना रहा था जश्न
यूक्रेन की तरफ से दावा किया जा रहा है कि 34वें स्वतंत्रता दिवस पर उसने रूस के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमले किए गए हैं। साथ ही उनके कई बिजली और उर्जा केंद्रों को भी निशाना बनाया गया। न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने से काफी वहां अफरातफरी मच गई। इस हमले के बाद रूस में हड़कंप मच गया। सैनिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों बाद आग पर काबू पाया है। रूस के इस हमले में अभी तक किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आ रही है।
ये भी पढ़ें: इजरायल ने यमन पर किया बड़ा हमला, हूती विद्रोहियों को बनाया निशाना
दोनों देशों ने किए दावे
रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि रातोंरात 95 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए गए। दूसरी ओर, यूक्रेन ने कहा कि रूस ने रातोंरात 72 ड्रोन और एक क्रूज मिसाइल दागी, जिनमें से 48 ड्रोन नष्ट कर दिए गए। दोनों देशों का दावा है कि उन्होंने काफी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन किसी के घायल होने और मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।
रूस को नहीं देंगे अपनी जमीन
1991 में सोवियत संघ से अलग हुआ यूक्रेन 24 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। रविवार को कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश अपनी कोई भी जमीन रूस को नहीं देगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूरोप के कई नेताओं ने भी जेलेंस्की को बधाई देते हुए कहा कि वे उनके साथ हैं।
संबंधित खबरें
रूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
2 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
4 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
4 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
18 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
20 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
21 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
21 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
1 day agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines