---विज्ञापन---

दुनिया

रेप के आरोपों के बाद एक्टर के खिलाफ और महिलाएं आईं सामने, एक victim बोली-सेक्स के दौरान गला घोंटा

Rape case against russell brand: रेप के आरोपों के बाद अब दूसरी महिलाओं ने भी रसेल ब्रांड के खिलाफ उत्पीड़न की बातें कही हैं। जिसके बाद बीबीसी की ओर से भी जांच शुरू की गई है। वहीं, चैनल 4 ने नेटफ्लिक्स के साथ कॉमेडियन के एक शो को भी रद कर दिया है। सूत्रों के […]

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Sep 18, 2023 12:59
russell brand, russell brand news

Rape case against russell brand: रेप के आरोपों के बाद अब दूसरी महिलाओं ने भी रसेल ब्रांड के खिलाफ उत्पीड़न की बातें कही हैं। जिसके बाद बीबीसी की ओर से भी जांच शुरू की गई है। वहीं, चैनल 4 ने नेटफ्लिक्स के साथ कॉमेडियन के एक शो को भी रद कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कई महिलाओं ने अपने साथ 2000 की शुरुआत से ही उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

ताजा आरोपों के बाद कई महिलाएं सामने आई हैं। मामले में कड़ी जांच होने की बात कही जा रही है। जिन चार महिलाओं ने अपने साथ रेप होने की शिकायत दी थी। उनमें से एक ने कहा था कि उसका 16 साल की ऐज में तीन महीने तक उत्पीड़न किया गया था। जिसके बाद अब बीबीसी को भी कई सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

सामने ये भी आया है कि 48 साल के रसेल ब्रांड ने लड़की के लिए कार सेवा का प्रबंध स्कूल से लाने के लिए किया था। यह कार सेवा ब्रांड की खुद की कंपनी की ओर से प्रदत की गई थी। बीबीसी और चैनल 4 दोनों ही अब जांच करवा रहे हैं। ब्रांड पर कर्मचारियों और दर्शकों के सदस्यों के प्रति हिंसक व्यवहार के भी आरोप सामने आ रहे हैं।

एक्टर ने मीडिया को ही ठहराया जिम्मेदार

---विज्ञापन---

सामने ये भी आया है कि चैनल 4 ने वेबसाइट से ब्रांड से जुड़े सभी कार्यक्रमों को भी अब निरस्त कर दिया है। द ग्रेट ब्रिटिश बेक ऑफ के अलावा बिग ब्रदर्स बिग माउथ के एपिसोड भी हटा दिए गए हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स से रिक्वेस्ट की गई है कि री:बर्थ कॉमेडी शो को अपने स्ट्रीमिंग कैटलॉग से हटा दे। वहीं, एक्टर रसेल ब्रांड की ओर से सभी आरोपों को गलत ठहराते हुए मीडिया को ही दोषी ठहराया गया है। आरोप ये भी है कि रसेल ने महिला दर्शकों के नंबर कर्मियों से मांगने को कहा था। ये सब बिग ब्रदर शो में हुआ था।

दलालों की तरह काम करवाया जाता था

---विज्ञापन---

कई कर्मियों ने भी आरोप लगाया है कि उनसे दलालों की तरह काम करवाया जाता था। एक व्यवसायी महिला ने भी ब्रांड पर आरोप लगाए थे। जबकि 16 वर्ष की लड़की ने कहा था कि ब्रांड ने सेक्स के दौरान गला घोंट दिया था। एक बार कार के जरिए ब्रांड का ड्राइवर उसे दादी के घर ले गया था। एक अन्य महिला ने आरोप लगाया था कि ब्रांड ने 2012 में उसके साथ रेप किया था। उसके साथ सब कुछ लॉस एंजिल्स स्थित घर में किया गया था। वहीं, महिलाओं से जुड़े एक चैरिटी ने भी ब्रांड से दूरी बना ली है।

First published on: Sep 18, 2023 12:59 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.