World War Veteran Soldier Romantic Love Story: उन्होंने मुझे चूमा, बाहों में भरा और कहा कि चलो शादी करते हैं। He is Great Kisser उनकी यही बात मुझे सबसे अच्छी लगती है और अभी मैं यह सुनकर बहुत खुश हूं कि हम शादी करने जा रहे हैं। यह कहते हुए द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके 100 साल के हेरोल्ड टेरेंस की 96 साल की मंगेतर जीन स्वरेलिन ने अपनी रोमांटिक लव स्टोरी सुनाई।
100 वर्षीय टेरेन्स को जून 2024 में फ्रांसीसियों द्वारा नाजियों से अपने देश की मुक्ति की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। टेरेन्स ने उसी दिन समुद्र तट किनारे स्वेरलिन ने शादी करने की प्लानिंग की है, जहां अमेरिकी सैनिक दूसरे विश्व युद्ध लड़ने के लिए उतरे थे।
79 साल बाद 2021 में दोबारा हुई मुलाकात
स्वरेलिन बताती हैं कि हेरोल्ड से उनकी पहली मुलाकात 1942 में हुई थी। तब मैं हाई स्कूल में थी। 20 साल के हेरोल्ड अमेरिकी सेना वायु सेना कॉर्पोरल थे और फ्रांस के दौरे पर आए थे। हेरोल्ड मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मैं उनके लिए काफी खास हूं। वह काफी रोमांटिक और ग्रेट किसर (Great Kisser) हैं। जब भी हम मिलते थे, किस जरूर करते थे।
अगर नहीं करते थे तो मैं खुद हेरोल्ड को किस करने के लिए कह देती थी और वे शरमाते हुए मुझे किस करते थे, लेकिन वे दूसरे विश्व युद्ध के लिए चले गए और हमारी राहें जुदा हो गईं। 79 साल बाद 2021 में अचानक एक रिश्तेदार के जरिए दोनों की मुलाकात हुई तो वह सोया प्यार फिर जाग गया। तब से हम दोनों डेट कर रहे हैं और सगाई कर चुके हैं।
स्वरेलिन की हो चुकीं हैं पहले से 2 शादियां
स्वरेलिन बताती हैं कि हेरोल्ड ने 1948 में थेल्मा से शादी की। उनकी 2 बेटियां और एक बेटा था। थेल्मा फ्रांस में टीचर थीं और उनके रिटायर होने के बाद परिवार 2006 में न्यूयॉर्क से फ्लोरिडा चला गया। शादी के 70 साल बाद 2018 में थेल्मा की मृत्यु हो गई। उनके 8 पोते-पोतियां और 10 पड़पोते-पड़पोतियां हैं।
स्वेरलिन की शादी 21 साल की उम्र में हुई थी, लेकिन 40 की उम्र में वे विधवा हो गईं। उनकी 2 बेटियां और एक बेटा है, लेकिन उन्होंने दूसरी शादी सोल कॉटज से कर ली, जिसकी शादी के 18 साल बाद मृत्यु हो गई। उसके परिवार में 7 पोते-पोतियां और 7 पड़पोते हैं।
सोल कॉट्ज़ की बेटी जोआन शोशेम ने स्वरेलिन को 2021 में टेरेंस से मिलवाया था, लेकिन वह नहीं जानती थी कि हम पहले से एक दूसरे को जानते हैं।
संबंधित खबरें
सऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
2 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
2 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
6 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
6 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
7 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
7 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
7 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
15 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
16 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines