---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

विश्व में 1700 साल पुराना मिला अंडा, कैसे रहा अबतक सुरक्षित?

Roman Chicken Egg : विश्व में सबसे पुराना अंडा मिला है, जिसके अंदर की सारी चीजें सही सलामत हैं। आइए जानते हैं कि यह अंडा 1700 सालों तक कैसा सुरक्षित रहा।

---विज्ञापन---

Roman Chicken Egg : दुनिया में एक अंडा का रहस्य सामने आया है। यह अंडा इतना पुराना है कि आप सुनकर चौंक जाएंगे। साथ ही अंडे के अंदर की सारी चीजें एकदम सुरक्षित हैं। कई सालों तक अंडा का सुरक्षित रहना अपने आप में हैरत कर देने वाली बात है। कई बार लोगों को इस बात पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह बात सत्य है।

इंग्लैंड में पुरातत्व की खुदाई के दौरान एक अंडा मिला है। ये अंडा 1700 साल पुराना बताया जा रहा है। जब अंडे को स्कैन किया गया तो पता चला है कि उसके अंदर का तरल पीला और सफेद वाला भाग सही सलामत है। बताया जा रहा है कि 1700 साल तक अंडे के सुरक्षित रहने के पीछे की वजह पानी है। खुदाई के दौरान अंडा पानी में था।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : Ahlan Modi: ‘भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद’, अबू धाबी में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

चार सेंटीमीटर चौड़ा है अंडा

---विज्ञापन---

अंडा का आकार चार सेंटीमीटर चौड़ा है। रोमन युग का यह अंडा है। जब पुरातत्व की खुदाई कर रहा था तब चार अंडे मिले थे। तीन अंडे तो फूट गए, लेकिन एक अंडा सही सलामत रहा। जांच में यह भी पता चला है कि यह मुर्गी का अंडा है।

एलिसबरी इलाके में हो रही खुदाई

---विज्ञापन---

इंग्लैड में ऑक्सफोर्ड से करीब 30 किलोमीटर दूर एलिसबरी कस्बे में खुदाई चल रही है। पुरातत्वविद का मानना है कि अंडे के अंदर हवा का बुलबला भी है। खुदाई के दौरान पानी के अंदर एक बॉस्केट में रखा अंडा मिला। ऑक्सीजन न पहुंच पाने की वजह से अंडे के अंदर और बाहर की सारी चीजें सुरक्षित हैं।

यह भी पढे़ं : PAK से अभिनंदन की वापसी से लेकर कतर में पूर्व नौसैनिकों की रिहाई तक, जानें भारत की टॉप 10 कूटनीतिक जीत

---विज्ञापन---

पहले भी मिल चुके हैं अंडों के छिलके

आपको बता दें कि इससे पहले भी यहां अंडों के छिलके मिल चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि जब पूरा अंडा मिला है। जिस स्थान पर खुदाई के दौरान पूरा अंडा मिला है, वहां रोमन काल में पूजा होती थी। लोग देवता को खुश करने के लिए यहां सिक्के और अन्य चीजें डालते थे।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 14, 2024 04:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola