हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सूडान के दारफुर में सेना और आरएसएफ के बीच रॉकेट फायरिंग, 16 नागरिकों की मौत

विज्ञापन

Darfur Rocket Attack: सूडान के दारफुर क्षेत्र में सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच रॉकेट फायरिंग में 16 लोग मारे गए। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, घटना दक्षिण दारफुर की राजधानी न्याला में की है।

इसके अलावा, चाड के पास राजधानी एल-जेनिना समेत पश्चिम दारफुर में स्नाइपर्स द्वारा लोगों को निशाना बनाने और हजारों निवासियों के सीमा पार भागने की भी खबरें हैं। दारफुर बार एसोसिएशन ने कहा कि एक स्नाइपर ने एक सूडानी नागरिक की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ेंः मॉस्को के मॉल में फटा गर्म पानी की पाइप, 4 लोगों की मौत

दारफुर से निकलकर चाड़ सीमा तक पहुंच रहे हजारों लोग

बताया जा रहा है कि हजारों लोग पश्चिमी दारफुर क्षेत्र से भाग रहे हैं और पड़ोसी चाड की सीमा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि पिछले 15 अप्रैल को खार्तूम में युद्ध छिड़ गया था, जो महीने के अंत में दारफुर तक फैल गया, जिसमें पूरे सूडान में लगभग 3,000 लोग मारे गए।

अलजजीरा के मुताबिक, डारफुर बार एसोसिएशन भी चिंतित है कि लड़ाई का विस्तार होगा और इसमें दक्षिण दारफुर के अन्य हिस्से भी शामिल होंगे। वहां पहले भी लड़ाई होती रही है। नागरिक गोलीबारी में फंस गए हैं लेकिन इस बार, एसोसिएशन ने कहा कि उन शरणार्थियों या विस्थापित लोगों को भी निशाना बनाया जा सकता है जो दारफुर में 20 वर्षों से शिविरों में हैं।

ये भी पढ़ेंः विदेश मंत्री जयशंकर ने भगवान हनुमान को बताया बेस्ट डिप्लोमेट, बोले- पीएम मोदी जैसा नेता मिलना देश का सौभाग्य

गीजिरा राज्य के उत्तर में भी हवाई हमले की सूचना

इसके अलावा, गीज़िरा राज्य के उत्तर में गांवों पर सेना के हवाई हमले की सूचना है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ हफ्ते पहले संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी थी कि सूडान एक पूर्ण युद्ध के कगार पर हो सकता है, क्योंकि वीकेंड में सूडानी शहर ओमडुरमैन के एक आवासीय क्षेत्र में हवाई हमले में दर्जनों लोग मारे गए थे।

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 8 जुलाई को एक गोलाबारी हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए और कई घायल हो गए, क्योंकि देश भर में सूडान के प्रतिद्वंद्वी सैन्य बलों के बीच महीनों से चल रही लड़ाई जारी है।

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें