पाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और 33 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं. हादसा पंजाब प्रांत के पकपतन जिले में एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ. बस यात्रियों से खचाखच भरी थी, जो टक्कर लगते ही पलट गई. पुलिस और बचाव दलों ने राहगीरों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. अस्पताल के अधिकारी डॉ. अहमद रजा ने हादसे की पुष्टि की. वहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे पर दुख जताया और हादसे की जांच करके रिपोर्ट देने का आदेश पुलिस को दिया.
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, नेपाल में हादसा …
बीच सड़क पलटी बस में फंस गए थे लोग
डॉ. अहमद रजा के अनुसार, बस पलटने से लोग बस के अंदर ही फंस गए थे, लेकिन क्रेन की मदद से बस को सीधा किया. फिर घायलों को बसों से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया. रेस्क्यू किए जाने तक 11 लोग दम तोड़ चुके थे, जिनके शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. बचाव अभियान करीब 3 घंटे तक चला और पुलिस ने बस-ट्रक दोनों को जब्त करके आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी. अस्पताल में आपातकाल की घोषणा करके डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं. वहीं घायलों के इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों से भी अतिरिक्त डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को बुलाया गया.
राष्ट्रपति जरदारी ने हादसे पर शोक जताया
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. घायलों से जल्द स्वस्थ होने की कामना की और अधिकारियों को अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करने का निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को हरसंभव इलाज देने का निर्देश भी दिया. बता दें कि पाकिस्तान में सड़कों की हालत बेहद खराब है और ट्रैफिक रूल्स का पालन भी नहीं होता, इसलिए वहां अकसर सड़क हादसे होते हैं. असुरक्षित ड्राइविंग भी हादसे का कारण है. पिछले महीने बलूचिस्तान में बस और वैन की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो हुई है.
ब्राजील में भीषण सड़क हादसे में 15 की मौत, धार्मिक उत्सव से लौट रहे थे …
संबंधित खबरें
'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 hr agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
1 hr agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
10 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
12 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
13 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
13 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
21 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 day agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
1 day agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines