Rishi Sunak Ban Cigarettes : ब्रिटेन में धुम्रपान निषेध हो सकता है। बताया जा रहा है कि ब्रिटिश सरकार देश में सिगरेट को बैन करने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सिगरेट उत्पाद पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।
अंग्रेजी अखबार ‘द गार्जियन’ ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा कि PM Rishi Sunak ऐसी नीति पर काम कर रहे हैं जिसमें आने वाली पीढ़ी को सिगरेट बेचने और खरीदने से रोका जा सके।
‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल न्यूजीलैंड में घोषित कानूनों की तरह ही ब्रिटेन में धूम्रपान विरोधी उपायों पर ऋषि सुनक भी विचार कर रहे हैं। इससे तहत 1 जनवरी 2009 या फिर उसके बाद पैदा हुए किसी भी शख्स को तंबाकू बेचने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को धूम्रपान पसंद नहीं है और वो इस पर कानून लाने में खास रुचि दिखा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में धूम्रपान को लेकर जो नया कानून बनाया जा रहा है वह न्यूजीलैंड में पिछले साल पूर्व प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के कार्यकाल में लाए गए कानून से भी प्रभावित होगा।
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में धूम्रपान विरोध कानून के तहत 14 साल या फिर उससे कम उम्र के लोगों को सिगरेट नहीं बेचा जा सकता और न ही वो इसे खरीद सकते हैं। न्यूजीलैंड सरकार का मानना है कि इससे अगली पीढ़ी को सिगरेट के उपयोग से रोका जा सकेगा।
ब्रिटिश सरकार का कहना है कि वह लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है, ताकि साल 2030 तक धूम्रपान मुक्त होने की ब्रिटेन की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरी हो सके।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
3 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
4 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
5 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
6 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
6 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
10 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
13 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
16 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
16 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines