Live Updates
Reuven Azar Interview LIVE: ईरान ने भारत का तेल-गैस बंद कर दिया- इजरायली राजदूत
Reuven Azar Interview LIVE: इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने कहा, 'भारत के इजरायल और ईरान दोनों से संबंध हैं, हम भारत का स्टैंड समझते हैं. लेकिन फिर भी ईरान ने भारत का तेल-गैस बंद कर दिया.'
Reuven Azar Interview LIVE: भारत और इजरायल ने आतंक का दंश झेला है- इजरायली राजदूत
Reuven Azar Interview LIVE: इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने कहा, 'भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर लागतार हमारे साथ संपर्क में है. भारत और इजरायल ने आतंक का दंश झेला है.'
Reuven Azar Interview LIVE: हम भारत के फैसले की इज्जत करते हैं- इजरायली राजदूत
Reuven Azar Interview LIVE: News24 के साथ चल रहे इंटरव्यू में एंकर मानक गुप्ता ने इजरायली राजदूत से पूछा- भारत ने खुलकर क्यों नहीं किया युद्ध का सपोर्ट?
इस सवाल के जवाब में इजरायली राजदूत ने कहा, 'कभी -कभी कुछ देश इंटरनेशनल रिश्तों को अहमियत देते हैं. ये उनकी अपनी च्वॉइस होती है. हमें जरूरत नहीं कि भारत हमारा हाथ पकड़कर साथ दे. हम भारत के फैसले की इज्जत करते हैं.'
Reuven Azar Interview LIVE: मिडिल ईस्ट संकट पर भारत का स्टैंड बहुत अच्छा है- इजरायली पीएम
Reuven Azar Interview LIVE: News24 के साथ चल रहे इंटरव्यू में एंकर मानक गुप्ता ने इजरायली राजदूत से पूछा- क्या इंडिया को अपना स्टैंड क्लियर रखना चाहिए?
इस सवाल पर रूवेन अजार ने कहा कि 'भारत हमारा करीबी दोस्त है, इस पर हमें गर्व है. मिडिल ईस्ट संकट पर भारत का स्टैंड बहुत अच्छा है. पीएम मोदी की इजरायल यात्रा शानदार रही है.'
Reuven Azar Interview LIVE: पीएम मोदी स्थिति पर नजर रख रहे हैं, हम उन्हें पूरा अपडेट दे रहे हैं- इजरायली राजदूत
Reuven Azar Interview LIVE: इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने कहा, 'परमाणु बम होता तो ईरान हम पर चला देता. हमने ईरान का परमाणु हमला रोकने के लिए हमला किया था. ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम पहाड़ों में छिपा रखा है.
इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'ईरान परमाणु बम बनाने के करीब था, इजरायल पहले परमाणु बम नहीं चलाएगा. यूएस खाड़ी में अतरिक्त फौज उतार रहा है. पीएम मोदी करीब से मिडिल ईस्ट की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, हम उन्हें लगातार अपडेट दे रहे हैं.'
Reuven Azar Interview LIVE: ईरान से परमाणु युद्ध नहीं होगा- इजरायली राजदूत
Reuven Azar Interview LIVE: इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि 'ईरान से परमाणु युद्ध नहीं होगा.'
Reuven Azar Interview LIVE: ईरान परमाणु बम बनाने के करीब था- इजरायली राजदूत
Reuven Azar Interview LIVE: इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि 'ईरान परमाणु बम बनाने के करीब था.'
Reuven Azar Interview LIVE: ईरान के आसमान पर है इजरायल का कब्जा- इजरायली राजदूत
Reuven Azar Interview LIVE: इजरायली राजदूत रूवेन अजार से News24 के एंकर मानक गुप्ता ने सवाल किया और पूछा, क्या आप युद्ध जीत रह हैं? इस सवाल के जवाब में रूवेन अजार ने कहा, 'हां हम युद्ध जीत रहे हैं, ईरान के आसमान पर इजरायल का कब्जा है.'
Reuven Azar Interview LIVE: ईरान को अमेरिका का प्लान मानना होगा- रूवेन अजार
Reuven Azar Interview LIVE: इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने कहा, 'ईरान को अमेरिका का प्लान मानना होगा. उन्होंने आगे कहा, इजरायल को सिर्फ नजीते से मतलब है, हम सीजफायर के लिए भी तैयार हैं.'
Reuven Azar Interview LIVE: बातचीत में भारत शामिल नहीं दिखता है- इजरायली राजदूत
Reuven Azar Interview LIVE: इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने कहा, 'ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर चल रही बातचीत में भारत शामिल नहीं दिखता है.'
Reuven Azar Interview LIVE: कब रुकेगा युद्ध?- हिंदी में बोले इजरायली राजदूत
Reuven Azar Interview LIVE: इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने News24 पर लाइव इंटरव्यू में कहा, 'ईरान हमारी शर्तें मानता है तो सीजफायर होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत चल रही है. इजरायल को खत्म करने की जिद्द ईरान छोड़ दे. इजरायसी राजदूत ने कहा, मध्यस्थता में कई देश शामिल हैं.'
Reuven Azar Interview LIVE: New24 पर लाइव आए इजरायली राजदूत रूवेन अजार
Reuven Azar Interview LIVE: New24 पर लाइव आए इजरायली राजदूत रूवेन अजार
Reuven Azar Interview LIVE: कराची के जहाज ने की होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश, ईरान ने लौटाया वापस
Reuven Azar Interview LIVE: ईरान ने पाकिस्तान जा रहे एक कंटेनर जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश करते समय "अनुमति न होने" का हवाला देते हुए वापस लौटा दिया है. अलीरेजा तंगसिरी के अनुसार, IRGC नेवी ने SELEN नाम के इस जहाज को तब रोका, जब उसने जरूरी कानूनी नियमों का पालन नहीं किया.
तंगसिरी ने कहा कि इस रणनीतिक जलमार्ग में प्रवेश करने से पहले सभी जहाजों को ईरान के समुद्री अधिकारियों के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाना जरूरी है. उन्होंने इस कार्रवाई को ईरान की समुद्री संप्रभुता की पुष्टि बताया, और कहा कि यह सख्ती जनता के समर्थन से ही संभव हो पाई है. यह कदम दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा पारगमन मार्गों में से एक पर तेहरान के बढ़ते नियंत्रण को दिखाता है.
Reuven Azar Interview LIVE: तेहरान में नौसेना मिसाइल उत्पादन केंद्र पर हमला- इजरायस का दावा
Reuven Azar Interview LIVE: इजरायल की सेना ने बुधवार को बताया कि उसने तेहरान में नौसेना की क्रूज मिसाइल बनाने वाली एक फैक्ट्री को निशाना बनाया है, जिसका संबंध ईरान के रक्षा मंत्रालय से है. सेना ने बताया कि हाल के दिनों में खुफिया जानकारी के आधार पर वायुसेना ने दो अहम ठिकानों पर हमले किए. बताया जा रहा है कि ये ठिकाने लंबी दूरी की ऐसी मिसाइलें बनाने में शामिल थे, जो समुद्र और जमीन, दोनों जगहों पर मौजूद लक्ष्यों को भेदने में सक्षम हैं. इजरायल का कहना है कि इन हमलों से ईरान के सैन्य उत्पादन ढांचे को और कमजोर किया गया है.
Reuven Azar Interview LIVE: पाकिस्तान बातचीत की मेजबानी के लिए तैयार- ईरान के राजदूत
Reuven Azar Interview LIVE: पाकिस्तान में ईरान के राजदूत ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है, और उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों पक्ष सहमत हों, तो पाकिस्तान बातचीत की मेज़बानी के लिए तैयार है.
IRNA के अनुसार, राजदूत रजा अमीरी मोघदम ने कहा, 'हमने ऐसी बातें मीडिया के जरिए सुनी हैं... लेकिन दोनों देशों के बीच सीधे या परोक्ष रूप से कोई बातचीत नहीं हुई है.'
उन्होंने आगे कहा कि अगर तेहरान और वॉशिंगटन बातचीत के लिए सहमत होते हैं, तो पाकिस्तान बातचीत की 'मेजबानी करने के लिए तैयार होगा और इसे अपने लिए सम्मान की बात समझेगा.'
Reuven Azar Interview: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है. अमेरिका और इजरायल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है. पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है. वहीं, इजरायल के राजदूत रूवेन अजार एक इंटरव्यू करने वाले हैं. इंटरव्यू में सुनिए कि युद्ध के मैदान में इजरायल की आगे की रणनीति क्या रहेगी.
पश्चिमी इराक में पूर्व अर्धसैनिक बलों को बनाया निशाना
पश्चिमी इराक में एक दिन पहले हुए इसी तरह के हमले में 15 लड़ाके मारे जाने के बाद, एक बार फिर पूर्व अर्धसैनिक गठबंधन पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) को निशाना बनाया गया है. एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अनबार प्रांत में एक ही अड्डे पर दो मिसाइलें गिरीं. मंगलवार का हमला 28 फरवरी को क्षेत्रीय संघर्ष शुरू होने के बाद से सबसे घातक हमला था.
पीएमएफ, जो अब औपचारिक रूप से इराक के सशस्त्र बलों का हिस्सा है, लेकिन इसमें ईरान समर्थित गुट भी शामिल हैं, ने पहले हमले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को दोषी ठहराया. लगातार तनाव के बीच, बगदाद के ऊपर सैन्य विमानों की आवाजें सुनी गईं, जबकि अमेरिका से जुड़े और ईरान समर्थित दोनों बल पूरे क्षेत्र में हमले जारी हैं.
संबंधित खबरें
LIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
2 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
11 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
14 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
15 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
20 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
1 day ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines